मुंबई में मूसलाधार बारिश से IndiGo फ्लाइट्स लेट, अंधेरी सबवे बंद
Maharashtra Rain Update: मुंबई में आज सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम और जलभराव की स्थिती है। मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए इंडिगो की फ्लाइट्स भी लेट है।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई में भारी बारिश से जलभराव ( pic credit; social media)
मुंबई: महाराष्ट्र के कई शहरों में आज सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते जलभराव की स्थिती देखने को मिल रही है। मुंबई में भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम और आवागमन में भारी परेशानी देखी जा रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में खासी मुश्किलें हो रही हैं। अंधेरी सब-वे के नीचे 4 से 5 फुट पानी भरा गया है। मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए इंडिगो की फ्लाइट्स भी देरी से उड़ान भरेंगी।
मूसलाधार बारिश के कारण अंधेरी सबवे बंद
वेस्टर्न मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थिति और भी खराब हो गई है। अंधेरी सबवे, जो निचले इलाके में आता है, पूरी तरह से पानी में डूब गया है। प्रशासन के अनुसार, सबवे में लगभग 4 से 5 फुट तक पानी भर चुका है, जिसके चलते इसे यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस कारण वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है और यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद है।
सम्बंधित ख़बरें
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
इंडिगो का कहना है कि मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ानों में कुछ अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। pic.twitter.com/bMpC6gYVdO — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2025
इंडिगो ने ‘X’ पर पोस्ट कर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
तेज बारिश का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। एएनआई के मुताबिक, प्रमुख विमान सेवा कंपनी IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर कहा कि मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से फ्लाइट शेड्यूल में अस्थायी बाधाएं आ रही हैं। कंपनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने फ्लाइट की स्थिति ऐप पर जांच लें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय के साथ यात्रा करें।
बारिश ने विदर्भ में मचाई तबाही, बाढ़ से 8 लोगों की मौत, 2156 घरों को नुकसान
समुद्री तटों से दूर रहे लोग
मुंबई पुलिस ने भी बारिश को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है। मुंबई शहर और उपनगरों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए नागरिकों से अनुरोध है कि वे समुद्री तटों और निचले इलाकों में जाने से बचें। हमारी टीम सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए तैयार है। किसी भी तरह की परेशानी होनी पर लोग 100, 112 या 103 नंबर पर संपर्क कर सकते है। पुलिस मदद के लिए 24 घंटे तैयार है।
