Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर में हालात बेकाबू, पठानकोट-दिल्ली कनेक्शन टूटा, बिजली से इंटरनेट तक सब ठप

Jammu Kashmir Flood News: जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मच गई है। डोडा में कई मकान बह गए, तीन लोगों की मौत हुई।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 26, 2025 | 06:43 PM

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर इन दिनों प्रकृति के कहर से जूझ रहा है। किश्तवाड़ और कठुआ के बाद अब डोडा जिले में बादल फटने की घटना से हड़कंप मच गया है। अचानक आए सैलाब से कम से कम 10 मकान बह गए हैं और कई लोग इसकी चपेट में आए हैं। अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बचाव कार्य लगातार जारी है। पठानकोट-दिल्ली और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले सभी पुल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। बस सेवा पूरी तरह से बाधित है।

इंटरनेट सेवा ठप

कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने और बह जाने से इंटरनेट सेवा भी लगभग ठप हो गई है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई गोदाम बह गए हैं। महिंद्रा वाहनों के एक गोदाम में सैकड़ों गाड़ियाँ पानी में डूब गईं। जम्मू का सबसे बड़ा श्मशान घाट तवी नदी में बह गया। तवी के किनारे स्थित तीन शिव मंदिर भी पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। निकी तवी क्षेत्र में कई घर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी है।

रेल सेवाएं बाधित

लगातार बारिश के चलते कटरा-संगर रेलवे स्टेशन के पास टनल नंबर 16 पर भूस्खलन हो गया, जिससे रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें। वहीं, माता वैष्णो देवी की यात्रा भी फिलहाल स्थगित कर दी गई है। हेलीकॉप्टर और ई-कार सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदी-नालों के आसपास न जाएं।

भारी बारिश की चेतावनी जारी

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने शाम तक भारी बारिश कि चेतावनी जारी की है। डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में अचानक बादल फटने के बाद इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, और इसके कारण रास्तों पर पेड़ गिर गए तथा कई मकान क्षतिग्रस्त हुए। डोडा में इस प्राकृतिक आपदा के बाद कई घर पानी में बह चुके हैं और कुछ मकानों को गंभीर नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-में जलजला…अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत और 14 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्थानीय लोगों की सालों की मेहनत और संपत्ति प्रकृति के इस प्रकोप का शिकार हो गई है। बर्बाद मकानों के कारण लोग अपना कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाकर बचाने के लिए मजबूर हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन क्षेत्र में भारी भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया है। लगातार जोरदार बारिश और तेज हवाओं के चलते तवी नदी का पानी रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर गया है।

Heavy rain triggers landslides flash floods in jammu 3 dead several roads shut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 06:43 PM

Topics:  

  • Flooding
  • Jammu Kashmir
  • Latest News
  • Vaishno Devi Temple

सम्बंधित ख़बरें

1

ईसाई बने तो नहीं मिलेंगे SC वाले फायदे…इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार को दिए सख्त निर्देश

2

उलटी गिनती शुरू हो गई है…यूपी BJP को जल्द मिलेगा नया मुखिया, चौधरी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

3

राजशाही के आखिरी निशान भी मिटे, PMO बना सेवा तीर्थ और राजभवन अब कहलाएंगे लोकभवन

4

‘बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल थे’, योगी के मंत्री के बयान से मचा बवाल, देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.