दिल्ली में प्राइमरी टिचर के लिए 1180 पदों पर भर्ती, फॉर्म भरने से पहले जानें योग्यता
DSSSB PRT Notification 2025: डीएसएसएसबी शिक्षक अधिसूचना 2025 1180 सहायक शिक्षक (प्राथमिक) पदों के लिए जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिल्ली प्राइमरी शिक्षक भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
DSSSB PRT Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 1180 सहायक शिक्षक पदों के लिए आधिकारिक तौर पर DSSSB अधिसूचना 2025 जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर, 2025 से 16 अक्टूबर, 2025 के बीच आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को DSSSB सहायक अधिसूचना पीडीएफ अवश्य देखनी चाहिए, जो अब DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। जिसमें प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने और अच्छे भविष्य की कल्पना की जा सकती है। हालांकि आवेदन करने के लिए कुछ योग्यताएं होना अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे सभी पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। आवेदन उम्मीदवार वेबसाइट पर 17 सितंबर 2025 से 16 अक्तूबर 2025 तक कर सकते हैं। प्राइमरी टीचर पद के लिए आवेदक की अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Haryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
UPSC CSE Mains 2026 के लिए आवेदन शुरू, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार 28 जून तक भरें DAF
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
इस भर्ती प्रक्रिया में 1180 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसमें 502 पद अनारक्षित हैं। ओबीसी के लिए 306, ईडब्ल्यूएस के लिए 137, एससी के लिए 166 और एसटी वर्ग के लिए 69 वर्ग आरक्षित हैं।प्राइमरी टीचर पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। जिसमें उनकी मासिक सैलरी 35400 रुपए से 112400 रुपए होगी।
यह भी पढ़ें:- LIC AAO परीक्षा एडमिट कार्ड कब होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
क्या होनी चाहिए टीचर की योग्यता
- दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी टीचर बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त न्यूनतम दो साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन।
- सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- सेकेंडरी लेवल पर हिंदी या ऊर्दू या पंजाबी या अंग्रेजी भाषा के रुप में उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in. पर जाना होगा। इन पदों इच्छुक और योग्य उम्मीवाद आवेदन कर सकते हैं। जिसमें फॉर्म भरने के 100 रुपए फीस लगेगी। इसमें महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं दिया गया है।
