अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा, बसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय, मिलेगी माता सरस्वती की कृपा, बढ़ेगी एकाग्रता
हिंदू धर्म में वसंत पंचमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की आराधना के साथ कुछ चमत्कारी उपाय करने से माता सरस्वती की कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है।
- Written By: सीमा कुमारी
बसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी का पावन त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पावन पर्व हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।
आपको बता दें, यह दिन विशेष रूप से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। साल 2025 में बसंत पंचमी का पर्व कहीं 2 फरवरी, तो कहीं 3 फरवरी को मनाई जा रही है।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो बच्चों की बुद्धि, एकाग्रता और शिक्षा में सफलता मिलती है। वहीं, हम आपको ऐसे खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें बसंत पंचमी के दिन अपनाकर माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा में उन्नति सुनिश्चित कर सकते है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Bhojshala Dispute : लंदन के संग्रहालय में कैद है माँ वाग्देवी,कोर्ट के फैसले के बाद भारत लाने आस होगी पूरी
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव–रति की पूजा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
बसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय
1 यदि आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता हो तो बसंत पंचमी के शुभ दिन पर मां सरस्वती को हरे फल अर्पित करें। ऐसा करने से बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा और सफलता भी मिलेगी।
2 बसंत पंचमी के दिन बच्चे की जीभ पर शहद से ‘ऊं’ बनाना भी शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से बच्चा ज्ञानवान होता है और समाज में सम्मान हासिल करता है।
3 बसंत पंचमी का दिन छात्रों के लिए बहुत ही शुभ एवं पावन होता है। इस दिन उन्हें अपनी किताबों पर पीला कवर चढ़ाकर उस पर रोली से स्वास्तिक बनाना चाहिए।
4 बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। बच्चों को इस दिन सुबह स्नान कर साफ पीले या सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। मां सरस्वती की मूर्ति या चित्र के सामने बैठकर सच्चे मन से उनकी आराधना करनी चाहिए।
5 ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन बच्चों के हाथ से भगवान श्री गणेश को फूल अर्पित कराएं और फिर अक्षर का अभ्यास कराएं।
6 बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को कलम, कॉपी या पुस्तक अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और बच्चे की लेखन कला भी निखरती है। पूजा के बाद, वह कलम या पुस्तक बच्चे को दे देनी चाहिए ताकि वह इसे पढ़ाई में उपयोग कर सके।
बसंत पंचमी की खबरें जानने की क्लिक करें-
इसके अलावा, इस दिन किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को पुस्तकें या स्टेशनरी सामग्री दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे बच्चे के ज्ञान में वृद्धि होती है और मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
