महाशिवरात्रि पर करें बेलपत्र से जुड़े चमत्कारी उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव की उपासना का महापर्व होता है। शिवरात्रि के दिन भक्तगण अपने भोले-भंडारी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और शिवलिंग का पूजन करते हैं, ताकि वे भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त कर सकें।
कहते हैं महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन के तमाम दुख और संकटों से अपने आप मुक्ति मिल जाती है। वैसे तो महाशिवरात्रि पर भक्त भगवान शिव को बेलपत्र जरूर चढ़ाते हैं।
शास्त्रों में कहा गया है कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किए जाने बेलपत्र के चमत्कारी उपाय के बारे में।
महाशिवरात्रि पर करें बेलपत्र से जुड़े चमत्कारी उपाय :
आर्थिक उन्नति के लिए
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अर्पित किए गए बेलपत्र को तिजोरी या धन के स्थान पर रखने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। एक उपाय यह भी है कि आज के दिन ही बेलपत्र पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर धन के स्थान पर रखने से भी साधकों को लाभ मिलता है।
मनोकामना पूर्ति के लिए
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 5 बेलपत्र अर्पित करें। इतना करने के बाद शिवलिंग पर दूध और शहद अर्पित करें। ऐसा करते हुए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर बेलपत्र के इस उपाय से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती हैं।
बीमारी दूर करने के लिए
महाशिवरात्रि के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें पीला चंदन मिलाएं। इसके बाद 108 बेलपत्र उसमें डालें। इसके बाद शिवलिंग पर एक-एक बेलपत्र चढ़ाएं और मन ही मन ओम् नमः शिवाय का जाप करें। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र के इस उपाय को करने से रोग-बीमारी से मुक्ति मिलती है।
संतान सुख के लिए
महाशिवरात्रि के दिन अपनी उम्र के बराबर संख्या में बेलपत्र लें। इसके साथ ही कच्चा दूध भी लें। इतना करने के बाद एक-एक बेलपत्र को दूध में डुबोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ऐसा करते हुए ओम् नमः शिवाय का जाप करें। एक बात का ध्यान रहे कि बेलपत्र का चिकना भाग शिवलिंग पर अर्पित करना है। मान्यता है कि ऐसा करने से संतान सुख का वरदान मिलता है।
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
शीघ्र विवाह के लिए
शीघ्र विवाह के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें और ऐसा करते हुए ओम् नमः शिवाय का जाप करें। मान्यता है कि जो कोई महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र का यह उपाय करता है उसके विवाह में आ रही अड़चने दूर हो जाती हैं। साथ ही शीघ्र विवाह का योग बनता है।