OTT पर दिवाली में होगा बड़ा धमाका, खूंखार एक्शन-थ्रिलर बागी 4 समेत कई फिल्में होंगी रिलीज
OTT Movies: दिवाली 2025 के खास मौके पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी लिस्ट।
- Written By: स्नेहा मौर्या
दिवाली के मौके पर ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Diwali OTT Releases Movies: दिवाली 2025 पर घर बैठे मनोरंजन का डोज मिलने वाला है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और हॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। फैमिली के साथ छुट्टियों में इनका मजा लिया जा सकता है। यहां दिवाली पर रिलीज होने वाली कुछ खास ओटीटी कंटेंट की जानकारी दी जा रही है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…
दरअसल, अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार स्टारर फिल्म ‘भागवत: चैप्टर 1 राक्षस’ 17 अक्टूबर से जी5 पर स्ट्रीम होगी। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दर्शकों को कहानी के हर मोड़ पर बांधे रखेगी और दिवाली पर घर बैठे एक दमदार मनोरंजन का अनुभव देगी।
बागी 4
इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की हिट एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ भी अब ओटीटी पर आ रही है। 17 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली यह फिल्म टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा के दमदार अभिनय से भरपूर है। एक्शन और थ्रिलर के प्रेमियों के लिए यह परफेक्ट विकल्प है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस की हरकत पर बवाल, लोगों ने लगाया ठगने का आरोप, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल
नाबालिगों को शराब परोसने पर भड़कीं Isha Koppikar, पब-प्रशासन पर उठाए सवाल
कभी करते थे नौकरी, आज हैं करोड़ों दिलों की धड़कन, बैंक अधिकारी से Shivaji Satam कैसे बने ‘एसीपी प्रद्युम्न’?
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
लोका चैप्टर 1: चंद्रा
डोमिनिक अरुण के निर्देशन में बनी ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब यह फैंटेसी-थ्रिलर 20 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर यह फिल्म सुपरहीरो और थ्रिलर प्रेमियों के लिए खास होगी।
ग्रेटर कलेश
अहसास चन्ना स्टारर ‘ग्रेटर कलेश’ एक फैमिली ड्रामा है, जिसे 17 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। यह सीरीज परिवारिक मूल्यों और इमोशनल कहानी की तलाश रखने वालों के लिए उपयुक्त है।
द घोस्ट सीजन 5
फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे ‘द घोस्ट सीजन 5’ का। अब यह जियो हॉटस्टार पर 16 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।
द डिप्लोमैट सीजन 3
‘द डिप्लोमैट सीजन 3’ एक पॉलीटिकल-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें केरी रुसैल लीड रोल में हैं। इस सीजन में रुफस सेवेल, डेविड ग्यासी, अली आह्न और रोरी किन्नियर जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे। यह सीरीज 16 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
फिलहाल इस दिवाली, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जी5, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज का मेला सज रहा है। चाहे आप एक्शन, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा या सुपरहीरो शोज़ पसंद करते हों, दिवाली 2025 पर आपके लिए हर तरह का कंटेंट तैयार है।
