मनपा चुनाव के लिए कांग्रेस के एजेंडे तैयार, जिलाध्यक्षों को तैयारी में जुटने के लिए दिए खास निर्देश
Nagpur News: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को चुनाव में जुटने के निर्देश दे दिए है। चुनाव की रणनीति और एजेंडे भी पार्टी ने तय कर लिए है, जिसके लिए जल्द ही बैठक होगी।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर न्यूज
Maharashtra Local Body Elections: प्रदेश कांग्रेस ने हर जिला अध्यक्ष को चुनावी तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है। इसी के तहत महानगरपालिका, जिला परिषद, नगर पंचायत और नगरपालिका चुनावों के लिए चयन समिति का गठन किया जा रहा है। प्रदेश स्तर से समिति की संरचना का प्रारूप भी भेजा गया है जिसके अनुसार हर जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष चयन समिति के अध्यक्ष होंगे। साथ ही पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भी इस समिति के सदस्य होंगे।
नागपुर महानगरपालिका के लिए शहर अध्यक्ष इस समिति के अध्यक्ष होंगे और सप्ताह के अंत तक समिति की बैठक होने की संभावना है। वर्तमान में यह समिति प्रारंभिक समीक्षा का कार्य करेगी। जिले के प्रभारी और पूर्व राज्य मंत्री रणजीत कांबले, 6 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्ष समिति के सदस्य होंगे।
मोर्चों के अध्यक्ष रहेंगे सदस्य
इसमें ब्लॉक अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जनजाति सहित अन्य मोर्चों के अध्यक्ष भी सदस्य रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने इस समिति को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए हैं। समिति को चुनाव पूर्व समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
MP Congress Strategy: पंचायत चुनाव में कांग्रेस की नई रणनीति ,प्रत्याशियों को मिलेगा पार्टी का ‘सीधा समर्थन’
पीएम मोदी की अपील पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का तंज, खुद विदेश जा रहे हैं और…
Nagpur Weather Update: आज 46°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम
भ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
मनपा चुनाव के लिए इस बार पूरी तरह तैयार
मनपा चुनाव में कांग्रेस ने इस बार पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। भाजपा के 3 कार्यकालों के दौरान सामने आए कमजोर पहलुओं की पहचान कर चुनाव में उसे घेरने की रणनीति बनाई जा रही है। भाजपा शासन में हुए कामकाज, अधूरे प्रोजेक्ट और उसके घोषणा पत्र के अधूरे वादों को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि शहर के हर प्रभाग में उसका वोट बैंक है, इसलिए सहयोगी दलों के साथ मिलकर इस बार मजबूत टक्कर देने की रणनीति बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें – Flyover Closed: रातभर भटकते रहे ट्रक चालक, RTO फ्लाईओवर की लीपापोती करते रहे अधिकारी
इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने शहर की सभी 6 विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए हैं। ये प्रभारी जिला प्रभारी और चयन समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा विधानसभा प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रभागों में ब्लॉक अध्यक्षों और बूथ प्रमुखों से भी चर्चा करेंगे। इसके बाद वे चुनाव समिति के सामने अपने क्षेत्र के कमजोर और मजबूत पक्षों को रखेंगे, ताकि चुनाव से पहले उन पर रणनीतिक रूप से काम किया जा सके।
