Bigg Boss 19 में फिर उठा हंगामा, नेहल और अमाल मलिक के बीच जबरदस्त झगड़ा, पक्षपात करने का लगाया आरोप

Bigg Boss 19 News In Hindi: बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि नेहल चुडासमा और अमाल मलिक के बीच खाना बनाने को लेकर जबरदस्त झगड़ा होगा। इस दौरान वो अरमान पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाएंगी।
Nehal Chudasama And Amal Malik Fight
बिग बॉस (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nehal Chudasama And Amal Malik Fight: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच खूब तकरार और ड्रामा देखने को मिल रहा है। खासकर नेहल चुडासमा और अमाल मलिक के बीच चल रहा विवाद हर हफ्ते चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच शो से एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमाल ने नेहल को रसोईघर में खाना बनाने का टास्क दिया। शुरुआत में नेहल ने यह जिम्मेदारी स्वीकार कर ली, लेकिन थोड़ी ही देर बाद दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई।

दरअसल, नेहल ने अमाल से अनुरोध किया कि उन्हें दिन का नहीं बल्कि रात का खाना बनाने की ड्यूटी दी जाए। उनका तर्क था कि दोपहर में वह जिम में व्यस्त रहेंगी। नेहल ने यह भी कहा कि नीलम गिरी से दिन का खाना बनवाया जा सकता है और रात का काम वह खुद करेंगी। लेकिन अमाल मलिक ने नेहल का यह अनुरोध अस्वीकार कर दिया और सख्ती से कहा कि नेहल को पूरी ड्यूटी निभानी होगी।

नेहल और अमाल मलिक के बीच हुई लड़ाई

हालांकि नेहल ने यह जिम्मेदारी स्वीकार की, लेकिन दोपहर का खाना बनाने में उन्हें काफी देर हो गई। इसके चलते घर के बाकी सदस्य नाराज हो गए और जल्दी से खाना परोसने की मांग करने लगे। इस पर नेहल ने जिम्मेदारी अमाल मलिक पर डाल दी और उन पर खुलकर भला-बुरा भी कहा। नेहल ने अमाल पर पक्षपात का आरोप भी लगाया।

नेहल चुडासमा इस बार बिग बॉस में अपनी चालाक रणनीतियों से सबका ध्यान खींच रही हैं। वह वुमन कार्ड खेलने से लेकर दूसरों के खिलाफ नफरत भरी बातें करने तक पीछे नहीं हटतीं। यही कारण है कि फैंस उन्हें शो की शातिर कंटेस्टेंट के तौर पर देख रहे हैं। उनकी हरकतें दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं।

नगमा हो चुकी हैं शो से बेघर

फिलहाल अब बिग बॉस 19 के घर में कुल 13 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। जिसमें से गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी। हाल ही में नगमा शो से बाहर हुई थीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com