केदारनाथ के आसपास घूमने की बेहतरीन जगहें, मंदिर से लौटते वक्त जरूर बनाएं प्लान
केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए 2 मई से खोले जा चुके हैं। ऐसे में हर कोई मंदिर के दर्शन करने का प्लान कर रहा है। अगर आप भी वहीं जा रहे हैं तो इस मंदिर के आसपास मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
केदारनाथ के आसपास घूमने की बेहतरीन जगहें, मंदिर से लौटते वक्त जरूर बनाएं प्लान
Tourist Places near Kedarnath Temple: हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का विशेष महत्व है जिसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जिनके दर्शन करने हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। इस मंदिर के कपाट 2 मई 2025 से श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। ऐसे में यहां पर भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है। यह कपाट अक्टूबर के महीने में बंद हो जाएंगे। इससे पहले अगर आप भी यहां दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं तो इस मंदिर के आसपास मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें। ये आपके सफर में चार चाँद लगा देंगी।
केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ से ढकी चोटियां, शांत वादियां और पवित्र मंदाकिनी नदी के किनारे बसे इस स्थान के आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जो आपकी यात्रा को और यादगार बना सकती हैं।
चोराबाड़ी झील
केदारनाथ मंदिर से करीब 3 किमी दूर स्थित चोराबाड़ी झील अनोखी जगह है। जिसे गांधी ताल के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां पर परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। केदारनाथ मंदिर से लौटते समय इस जगह को भी घूमने का प्लान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
त्रियुगीनारायण
उत्तराखंड का यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। परिवार के साथ केदारनाथ मंदिर आ रहे हैं तो इस मंदिर के भी दर्शन जरूर करें। यहां के खूबसूरत नजारे आपकी आंखों में इस कदर बस जाएंगे कि आप कभी भूल नहीं पाएंगे।
सोनप्रयाग
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित सोनप्रयाग धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर वासुकी और मंदाकिनी नदियों का संगम होता है। हिमालय के सुंदर नजारे और शांत वातावरण तीर्थयात्रियों के लिए बहुत ही शानदार होते हैं।
गुप्तकाशी
केदारनाथ मंदिर से दर्शन करके लौटते समय गुप्तकाशी के दर्शन करने जा सकते हैं। यह मंदिर केदारनाथ से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। इसके अलावा आप विश्वनाथ मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर और मणिकर्णिका कुंड के दर्शन करने भी जा सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
वासुकी ताल
केदारनाथ के आसपास घूमने की बेहतरीन जगह तलाश रहे हैं तो इसके लिए वासुकी ताल जाना न भूलें। यहां की खूबसूरती आप भूल नहीं पाएंगे। यह झली पौराणिक कथा की वजह से भी फेमस है। माना जाता है कि भगवान विष्णु ने रक्षा बंधन पर इसी झील में स्नान किया था।
