त्योहारों की रौनक देखने के लिए भारत के इन शहरों की तरफ करें रुख
Indian Festivals: भारत में एक नहीं बल्कि कई तरह के त्योहारों को खूब धूमधाम से मनाया जाता है जहां पर हर तरह के रंग देखने को मिलते हैं। नवरात्रि से लेकर दीवाली तक यहां कई त्योहारों की रौनक देख सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत के त्योहार (सौ, फ्रीपिक)
सितंबर आते ही भारत रंगों, रोशनी और परंपराओं का देश बन जाता है। अगस्त में गणेश चतुर्थी के समापन के साथ ही देश में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दिवाली के आगमन की रौनक शुरू हो जाती है। यह भारत घूमने का सबसे अच्छा समय है, क्योंकि देश का हर कोना उत्सवों, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार रहता है। अगर आप सितंबर से नवंबर के बीच घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो त्योहारों के उत्साह में डूबने के लिए भारत के कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं।
कोलकाता
भारत का कोई भी त्योहार कोलकाता की दुर्गा पूजा की भव्यता का मुकाबला नहीं कर सकता। बेहतरीन तरीके से डिजाइन किए गए पंडालों से लेकर मूर्तियों की कलात्मकता और सामुदायिक भोज तक, पूरा शहर भक्ति और रचनात्मकता का प्रतीक बन जाता है। थीम वाले पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शानदार भोजन का लुत्फ लेने यहां जरूर आएं।
अहमदाबाद
यदि आप नवरात्रि को असली अनुभव लेना चाहते हैं, तो अहमदाबाद आपके लिए उपयुक्त शहर है। यहां की सड़कें और मैदान खुले आकाश में नृत्य मंच बन जाता है। जहां सभी उम्र के लोग गरबा और डांडिया में भाग लेते हैं। सितंबर से अक्टूबर तक यह जगह घूमने के लिए एकदम बेस्ट है जहां त्योहारों का असली रंग देखने को मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kolkata Accident: सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ‘अयान ट्रेडर्स’ को किया ब्लैकलिस्ट, हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत
तारातला हादसे में मृतकों की संख्या हुई 14, मलबे से निकलीं कई और लाशें! 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
कोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
यह भी पढ़ें:- दोस्तों संग बाली घूमने का बनाए प्लान, बजट की नहीं होगी चिंता, ऐसे करें मैनेज
वाराणसी
भारत की आध्यात्मिक राजधानी, वाराणसी, पितृ पक्ष (8-21 सितंबर, 2025) के दौरान अनुष्ठानों का साक्षी बनने के लिए एक आदर्श स्थान है, जिसके बाद नवरात्रि के उत्सवों का भी आयोजन होता है। गंगा के घाट प्रार्थनाओं और भक्ति गीतों से जगमगा उठते हैं। शाम के समय यहां गंगा आरती, नाव की सवारी, मंदिर दर्शन कर सकते हैं। सितंबर में घूमने के लिए यह एक आदर्श जगह है।
मैसूर
कर्नाटक में त्योहारों का त्योहार कहे जाने वाले मैसूर दशहरा को शाही भव्यता के साथ मनाया जाता है। मैसूर पैलेस को 1,00,000 बल्बों से जगमगाया जाता है, जिससे एक मनमोहक दृश्य बनता है। सितंबर अक्टूबर के बीच यहां घूमने के लिए कई जगह मौजूद हैं।
इसके अलावा त्योहारों पर घूमने के लिए जयपुर, गोवा और केरल भी सबसे सुंदर जगह हैं। जहां पर हर गली, मौहल्ले और मैदानों में भारतीय त्योहारों की झलक देखने को मिलती है। इन जगहों पर आप नवरात्रि, दिवाली, दशहरा जैस त्योहारों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
