ग्रेजुएट युवाओं के पास बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, BOM में निकली बंपर भर्ती
Job Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ऑफिसर्स के 500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसके लिए आवेदन भरना शुरू हो चुके हैं।
- Written By: पूजा सिंह
बैंक ऑफ महाराष्ट्र सरकारी नौकरी पाने का मौका (AI जनरेटेड इमेज)
Vacancy In Bank Of Maharashtra : बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और सुनहरा मौका आया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र इच्छुक उम्मीदवारों एक बड़ा अवसर लेकर आया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ऑफिसर्स के 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेश जारी कर दिया है। इन पदों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। आवेदन कि प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है, जो 30 अगस्त तक चलेगी।
इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 से 35 वर्ष तय की गई है।
ग्रेजुएट होना चाहिए उम्मीदवार
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या भारत सरकार की रेगुलेटरी बॉडी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री या इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री होना जरूरी है। सभी सेमेस्टर में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए न्यूनतम 55%)। या फिर उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026: GATE स्कोर से मिलेगा मौका, ₹1 लाख तक सैलरी
हिमाचल में जूनियर इंजीनियर भर्ती: 149 पदों पर मौका, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
Jalgaon School Fund Scam: 48 शिक्षा अधिकारियों पर SIT का शिकंजा, 600 फर्जी शिक्षकों की भर्ती का पर्दाफाश
बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2026: सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट के आधार पर सफल उम्मीदवारों को 1:3 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के लिए 150 और 100 अंक निर्धारित हैं, जिन्हें 75:25 के अनुपात में बदला जाएगा।
- पास होने के लिए ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और अंतिम चयन में अनारक्षित/EWS के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 45% अंक जरूरी होंगे।
कितना देने होगा आवेदन शुल्क
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। जनरल/EWS/OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए है।
- SC/ST/PwBD वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 118 रुपए तय किया गया है।
- शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: करियर की नई उड़ान, IOB में युवाओं के लिए भर्ती का सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन
उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- फिर निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सेव रखें।
