Bihar Police PET एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें कब से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट
Central Selection Board of Constables की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है। लिकं आज एक्टिव हो गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Bihar Police PET Admit Card: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (Central Selection Board of Constables) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, उनके लिए यह एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड 15 फरवरी, 2026 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। ड्राइवर कांस्टेबल पद के लिए फिजिकल टेस्ट 12 मार्च 2026 से आयोजित किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
वेबसाइट पर जाएं: Central Selection Board of Constables की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। लिंक आज एक्टिव हो गया है और “Bihar Police Constable Driver PET Admit Card 2026″ का विकल्प दिखेगा।
जानकारी भरें: इस लिंक पर क्लिक करें और पूछी गई सभी जानकारी सही से भरें (जैसे: रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि)।
सम्बंधित ख़बरें
RRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
DPCC Recruitment 2026:150 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, आवेदन करने के हैं आसान स्टेप्स, जानें पूरी प्रक्रिया
BPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: सारी जानकारी भरने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में क्या होगा
- कैंडिडेट का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- फ़ोटोग्राफ़ और सिग्नेचर
- जन्मतिथि
- एग्जाम की तारीख और समय
- एग्जाम सेंटर का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
यह भी पढ़ें- NCC कैडेट्स के लिए आर्मी में निकली सीधी भर्ती, फटाफट कर लें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें तरीका
ध्यान रखने योग्य बातें
एग्जाम वाले दिन: आपको एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। तय रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो ID प्रूफ भी साथ लेकर जाएं।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस: एग्जाम सेंटर में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है।
एडमिट कार्ड पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस: पेपर वाले दिन, एडमिट कार्ड पर प्रिंटेड सभी इंस्ट्रक्शन को ध्यान से पढ़ें और पालन करें।
अगर एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती या एरर होती है, तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
