Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंत की ओर बढ़ रही है दुनिया…7 जून के बाद क्या होने वाला है? चारों तरफ फैली दहशत

2025 की सबसे रहस्यमयी तारीख नजदीक आ रही है। 7 जून के बाद क्या होगा, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ चिंता में हैं। आइए बताते हैं कि क्यों 7 जून की इतनी चर्चा हो रही है...

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 05, 2025 | 06:59 PM

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Follow Us
Close
Follow Us:

बाबा वेंगा ने अनेक भविष्यवाणियां की थीं और साल 2025 को लेकर उनकी कुछ भविष्यवाणियां इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष अब भी चल रहा हैं, वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की स्थिति बनी हुई है।
ऐसे में ये सवाल उठता है कि 7 जून 2025 के बाद ऐसा क्या घटित होने वाला है, जो लोगों को डरा रहा है?

दो भागों में बंटेगी दुनिया

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी थी कि 2025 के बाद दुनिया दो अलग-अलग मानसिकताओं वाली सभ्यताओं में विभाजित हो जाएगी। एक तकनीक में डूबी हुई और दूसरी आध्यात्मिकता में लिप्त। आज की दुनिया पहले से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साधना जैसे दो छोरों पर खड़ी दिख रही है। भविष्यवाणी के अनुसार, जून 2025 के बाद ये विभाजन और भी स्पष्ट और उग्र रूप ले सकता है।

अचानक होगा बड़ा विस्फोट

दक्षिण अटलांटिक चुंबकीय विसंगति वैज्ञानिकों की चिंता का कारण बनी हुई है। बाबा वेंगा ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि “नीचे की ओर से उठने वाला धुआं सबको डरा देगा।” ये संकेत किसी भूगर्भीय या परमाणु विस्फोट जैसी घटना की तरफ इशारा कर सकता है, जो की दक्षिणी गोलार्ध में घट सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

Nobel Peace Prize के लिए बेकरार ट्रंप, बोले ‘मैंने रुकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध’

Pope Leo का ट्रंप पर निशाना: ‘राजनीतिक लक्ष्यों के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल गलत’

चीन में नागरिकों वकीलों, छात्रों और मजदूरों की आवाज खामोश कर रही जिनपिंग सरकार

तेहरान की सड़कों पर लाशें! खामनेई ने प्रदर्शनकारियों पर चलवाईं गोलियां, 200 लोगों की मौत के बाद बिगड़े हालात

7 जून को क्या होने वाला है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 जून को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को युद्ध, आक्रमण, दुर्घटनाओं तथा अग्निकांड जैसी घटनाओं का प्रतीक माना गया है।

कौन थीं बाबा वेंगा?

बता दें कि बाबा वेंगा दृष्टिहीन थीं, लेकिन उनका व्यक्तित्व रहस्यमय और प्रभावशाली था। वो बुल्गारिया की रहने वाली थीं और उनका जन्म 1911 में हुआ था। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में कई वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की, जिनमें से कुछ ने तो वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया। 1996 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी कई भविष्यवाणियां साल 5079 तक दर्ज की गई हैं।

7 जून 2025 क्यों है विशेष?

2025 की सबसे रहस्यमय तारीखों में से एक मानी जा रही 7 जून को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ये गोचर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दिन पृथ्वी और सूर्य के बीच तीव्र चुंबकीय गतिविधियों की संभावना है, जिसका असर मौसम के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक स्थितियों पर भी पड़ सकता है।

खत्म होने वाली है दुनिया? तमिलनाडु में समुद्र किनारे मिला महाप्रलय का संकेत, VIDEO से मचा हड़कंप!

क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो सकती है?

बाबा वेंगा ने कहा था कि 2025 में मानवता एक ऐसे मोड़ पर पहुंचेगी, जहां उसे ऐसा फैसला लेना होगा जो या तो उसे बचा सकता है या फिर समाप्त कर सकता है।

Baba vanga prediction after 7 june 2025 mangal gochar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2025 | 06:33 PM

Topics:  

  • India
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.