-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Anti Terror Operation In Kupwara Huge Cache Of Chinese Made Weapons Recovered From Terrorist Hideout
गुफा के अंदर आतंकी ठिकाना, चीनी हथियार और गोला बारूद, सेना ने नाकाम की नापाक साजिश
- Written By: अर्पित शुक्ला
Kupwara Anti-Terror Operation: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (LOC) के पास कलारूस में एक आतंकरोधी अभियान चलाया।

सुरक्षा बलों ने चीनी ग्रेनेड और गोला-बारूद किए बरामद (Image- X-@BSF_Kashmir)
Indian Army News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इस दौरान, बीएसएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा जिले के कालारूस में संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की, जहां एक पथरीली गुफा में छिपे आतंकी ठिकाने का पता लगाया गया, जहां से ग्रेनेड, पिस्तौल के साथ गोला-बारूद बरामद किया गया है। बीएसएफ ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
कश्मीर फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आधिकारिक एक्स हैंडल से सोमवार को एक पोस्ट शेयर कर कालारूस में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।
गुफा में छिपा आतंकी ठिकाना
बता दें कि बीएसएफ ने एक्स पर फोटो शेयर कर बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कालारूस में तीन दिन के संयुक्त अभियान में बीएसएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 अगस्त को एक पथरीली गुफा में छिपा आतंकी ठिकाना खोज निकाला। सुरक्षाबलों ने वहां से 12 चीनी ग्रेनेड, एक चीनी पिस्तौल के साथ गोला-बारूद, केनवुड रेडियो सेट, उर्दू में लिखी आईईडी बनाने की किताब और आग जलाने वाली छड़ें बरामद की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
आतंकियों की खतरनाक साजिश को नाकाम
इस मामले में बीएसएफ ने अपने बयान में कहा, “इस संयुक्त कार्रवाई से आतंकियों की खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया गया है, जहां से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है।” बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान सोमवार को चौथे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अखल जंगल इलाके में रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन का आरोप, ‘तेजस्वी यादव चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं’
अभियान में अब तक एक आतंकवादी मारा गया
सेना, सीआरपीएफ, और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित संयुक्त बलों ने सीएएसओ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) के तहत का दायरा बढ़ा दिया है। इस अभियान में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसके अलावा, चार जवानों को भी चोटें आई हैं। इससे पहले, सुरक्षाबलों ने तीन खूंखार पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Anti terror operation in kupwara huge cache of chinese made weapons recovered from terrorist hideout
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














