Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला मनपा महापौर आरक्षण ड्रा आज, सत्ता समीकरण पर टिकी शहर की निगाहें

Akola News: अकोला मनपा महापौर आरक्षण ड्रा 22 जनवरी को, भाजपा 38 सीटों के साथ सत्ता की तैयारी में, महिला वर्चस्व रहेगा या पुरुषों को मिलेगा मौका, शहर की निगाहें टिकीं

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jan 21, 2026 | 02:58 PM

अकोला महानगरपालिका (सोर्सः AI-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब पूरे राजनीतिक माहौल के साथ नवनिर्वाचित पार्षदों की नजरें महापौर पद के आरक्षण ड्रा पर टिक गई हैं। शहर का प्रथम नागरिक बनने वाले इस मानद पद के लिए कौन सा प्रवर्ग आरक्षित होगा, इसे लेकर उत्सुकता चरम पर है। राज्य सरकार के नगर विकास विभाग मंत्रालय में 22 जनवरी की सुबह 11 बजे यह ड्रा निकालने वाला है।

इस प्रक्रिया के बाद ही अकोला मनपा का सत्ता समीकरण स्पष्ट होगा। विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी, जिसने सर्वाधिक 38 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयी है, सत्ता स्थापना और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को महापौर बनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है। लेकिन आरक्षण का स्वरूप कैसा होगा, इस पर कई दिग्गज इच्छुकों का राजनीतिक भविष्य निर्भर है।

गुरुवार को होने वाले ड्रा के बाद अकोला का राजनीतिक चित्र साफ होगा और सत्ता स्थापना की दिशा तय होगी। महापौर पद का आरक्षण न केवल शहर की राजनीति बल्कि कई नेताओं के भविष्य को भी प्रभावित करेगा। महिलाओं का वर्चस्व जारी रहेगा या पुरुष उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, यह देखने के लिए पूरे शहर की निगाहें इस ड्रा पर टिकी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

250 जैक की मदद से हवा में उठा दिया 3 मंजिला मकान! नागपुर के मानेवाड़ा में दिखा हैरतअंगेज नजारा

नासिक स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि, ओझर आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र, 90% से अधिक स्कोर

विदर्भ को 84.8 करोड़ तो महाबलेश्वर अकेले को 64.6 करोड़; शहरी विकास फंड आवंटन में नागपुर का दबदबा

राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे आएंगे साथ? कल्याण-डोंबिवली में मेयर पद के लिए नया ‘फॉर्मूला’ रेडी, उद्धव को लगा सदमा!

अब तक के महापौर

2002-2005- सुमन गावंडे नामाप्र (महिला)
2005-2007- अश्विनी हातवलणे सर्वसाधारण
2007-2009- मदन भरगड नामाप
2009-2011- सुरेश पाटिल – सर्वसाधारण
2012-2014- ज्योत्स्ना गवई अ.जा. (महिला)
2014-2017- उज्वला देशमुख सर्वसाधारण (महिला)
2017-2019- विजय अग्रवाल सर्वसाधारण
2019-2022- अर्चना मसने नामाघ्र (महिला)

महिलाओं का वर्चस्व

पिछले दो दशकों के इतिहास पर नजर डालें तो महापौर पद पर महिलाओं का दबदबा रहा है। 2002 से 2019 तक हुई आत महापौरों की नियुक्तियों में पांच बार महिलाओं ने पद संभाला है। 2002 में सुमन गावंडे पहली महिला महापौर बनीं और तब से महिलाओं का वर्चस्व कायम रहा, अब देखना है कि इस बार फिर महिला आरक्षण निकलता है या पुरुष उम्मीदवारों को अवसर मिलता है।

ये भी पढ़े: अकोला मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, 3,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

बहुमत के लिए रस्साकशी

इस चुनाव में भाजपा को 80 सदस्यीय सभागृह में 38 सीटें मिलीं। शिवसेना शिंदे गुट, राकांपा अजीत पवार गुट और महानगर विकास आघाडी के एक-एक पार्षद भाजपा के साथ होने से पार्टी का संख्याचल 41 तक पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा और अधिक संख्याबल जुटाने की कोशिशों में है।

 

Akola municipal corporation mayor reservation draw today citys eyes on power equations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 02:58 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharahstra News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.