अकोला मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, 3,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Akola News: अकोला मनपा चुनाव में 15 जनवरी को मतदान होगा। सुरक्षा के लिए 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 64 संवेदनशील केंद्रों पर विशेष बल, शांतिपूर्ण मतदान का लक्ष्य।
Akola Municipal Corporation Elections: Voting on January 15, over 3,000 policemen deployed
अकोला मनपा चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Municipal Election: अकोला महानगरपालिका की आम चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 जनवरी को मतदान होना है। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। महानगर में लगभग 3 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल की व्यवस्था की गयी है।

यह जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने मंगलवार को आयोजित पत्र परिषद में दी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनपा के कुल 220 मतदान केंद्रों में से 64 केंद्र संवेदनशील हैं। इन पर एसआरपी और आरसीपी की विशेष टीमें तैनात की जाएंगी चुनाव के लिए । 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होगी। पिछली बार मनपा चुनाव वर्ष 2017 में हुए थे।

इस बार सभी राजनीतिक दलों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा है। प्रशासन का उद्देश्य अकोला महानगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही सुरक्षा बैठकें, स्ट्रॉगरूम की जांच और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया गया है।

मतदान और मतगणना के समय पुलिस बल सूची

क्रमांक पद / बल का नाम संख्या
1 डीवाईएसपी 5
2 पीआई 13
3 एपीआई 8
4 पीएसआई 139
5 जीपीएसआई 23
6 पुलिस अंमलदार 1266
7 होमगार्ड 1200
8 एसआरपीएफ 1 प्लाटून
9 आरक्षित पथक 120

रूटमार्च और सुरक्षा उपाय

मतदान और मतगणना तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर और जिले में बड़े पैमाने पर रूटमार्च कर पुलिस बल का प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक उपाय कर रहा है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक घटना दिखने पर नागरिकों से डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com