Ahmedabad Plane Crash Salman Khan Canceled The Mumbai Event Expressed Grief Over The Accident
सलमान खान ने मुंबई के इवेंट को किया रद्द, अहमदाबाद विमान हादसे से दुखी हुए बॉलीवुड के भाईजान
गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे के बाद देशभर में दुख का माहौल है। सलमान खान ने भी मुंबई के अपने इवेंट को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा ऐसे माहौल में जश्न मनाना ठीक नहीं।
अहमदाबाद विमान हादसा के बाद सलमान खान ने रद्द किया मुंबई का इवेंट, हादसे पर जताया दुख
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की वजह से देश भर में दुख का माहौल है। विमान में 242 लोग यात्रा कर रहे थे। जबकि विमान जिस जगह पर क्रैश हुआ वह मेडिकल स्टूडेंट का हॉस्टल है। ऐसे में कई मेडिकल छात्रों के भी मौत की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया है। सलमान खान ने मुंबई के अपने इवेंट को रद्द कर दिया है, उनका कहना है कि ऐसे माहौल में जश्न मनाना ठीक नहीं है।
गुरुवार की दोपहर को अहमदाबाद विमान हादसा हुआ इसके ठीक कुछ समय बाद ही सलमान खान को मुंबई के एक होटल में एक मीडिया इवेंट में शामिल होना था, लेकिन सलमान खान ने विमान हादसे की खबर के बाद इवेंट को रद्द करने का फैसला किया। सलमान खान के करीबी सूत्रों ने बताया है कि उनका यह कहना है कि ऐसे माहौल में कुछ प्रमोट करना या मुस्कुराना शोभा नहीं देता है।
अहमदाबाद से खबर अच्छी नहीं हैजितना सोच रहे हो, उससे ज़्यादा नुक़सान है
गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रही थी, लेकिन फ्लाइट टेक ऑफ करते ही दुर्घटना का शिकार हो गई। जमीन से टकराने के बाद देखते ही देखते विमान आग का गोला बन गया। विमान हादसा किस वजह से हुआ उसके बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन जिस तरह से हवा में उड़ते वक्त अचानक विमान नीचे जाकर जमीन से टकरा गया यह देखकर तकनीकी खराबी का अंदाजा लगाया जा सकता है। फ्लाइट में 242 लोग यात्रा कर रहे थे 230 यात्री थे जबकि 12 क्रू मेंबर प्लेन में सवार थे। बोईंग 787 ड्रीम लाइनर विमान की सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगा है।
Ahmedabad plane crash salman khan canceled the mumbai event expressed grief over the accident