-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Riteish Deshmukh To Janhvi Kapoor React On Ahmedabad Plane Crash Bollywood Celebs On Air India Plan Crash
अहमदाबाद प्लेन क्रैश से सदमे में बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर दुख जता रहे सेलिब्रिटी
- Written By: अनिल सिंह
अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है। जाह्नवी कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने इस हादसे पर दुख जताया। सोनू सूद और बाकी के कलाकार भी पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आए।

रितेश देशमुख से जाह्नवी कपूर तक अहमदबाद प्लेन क्रैश पर जताया दुख
12 जून 2025 गुरुवार को अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की दुखद घटना हुई। खबर के मुताबिक प्लेन एयर इंडिया का विमान बताया जा रहा है। दुर्घटना के वक्त प्लेन में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस हादसे को लेकर देशभर में लोग दुख व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दुख जताया है, जाह्नवी कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा, सोनू सूद से लेकर रितेश देशमुख तक इस हादसे पर दुख जताते हुए नजर आए हैं।
परिणीति चोपड़ा ने अपने एक हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अहमदाबाद हादसे में पीड़ित लोगों के परिवारों के लिए हौसले की कामना की है। उन्होंने लिखा है कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना के शिकार लोगों के परिवार के सदस्यों के दर्द की कल्पना नहीं की जा सकती। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह इस दुख की घड़ी में उन्हें शक्ति प्रदान करें।
Can’t imagine the pain of the family members of the ill fated Air India flight today. Praying for God to give them strength during this time. 🙏 — Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) June 12, 2025
जाह्नवी कपूर ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर पर इस हादसे को लेकर पोस्ट शेयर की है और लिखा है कि वह इस दुर्घटना की खबर सुनने के बाद से दुखी हैं। उन्होंने कहा है कि इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह हताहत हुए लोगों और दुर्घटना का शिकार हुए पीड़ितों के परिवार के लिए दुआ करती हैं।
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के बाद संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, जानें वजह
सम्बंधित ख़बरें
Shilpa Shinde Statement: ‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
दिशा पाटनी ने भी अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बारे में लिखा कि खबर सुनकर दिल टूट गया, मुझे उम्मीद है कि कुछ लोग जीवित बचे होंगे। उन्हें समय पर मदद मिल जाएगी। इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं और पीड़ित के परिवारों के लिए साहस की दुआ करती हूं।
Heartbreaking to hear about the plane crash in Ahmedabad.
Holding on to hope that there are survivors and that help reaches them in time.
Prayers for all the lives affected — may those lost rest in peace, and may their families find courage to face this tragedy. 🙏 — Disha Patani (@DishPatani) June 12, 2025
रितेश देशमुख ने भी अपने एक हैंडल पर लिखा कि वह हादसे की वजह से सदमे में हैं, मेरी संवेदना पीड़ितों के परिवार के साथ है। मैं इस कठिन समय में उनके लिए प्रार्थना करता हूं।
Absolutely heartbroken and in shock after hearing about the tragic plane crash in Ahmedabad. My heart goes out to all the passengers, their families, and everyone affected on the ground. Holding them all in my thoughts and prayers during this incredibly difficult time. — Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 12, 2025
सोनू सूद ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए प्रार्थना।
Prayers for Air India flight that crashed in Ahmedabad after take off to London. 💔 — sonu sood (@SonuSood) June 12, 2025
न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया। खबर यह है कि फ्लाइट ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे। जिनमें से 230 यात्री और 12 फ्लाइट के क्रू मेंबर बताई जा रहे हैं। इस हादसे में कितने लोग बच पाए हैं? इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। प्लेन क्रैश के बाद इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत की आशंका व्यक्त की गई है।
Riteish deshmukh to janhvi kapoor react on ahmedabad plane crash bollywood celebs on air india plan crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
Jun 21, 2026 | 08:05 PM‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
Jun 21, 2026 | 08:00 PMछत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
Jun 21, 2026 | 07:54 PMमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
Jun 21, 2026 | 07:42 PMतुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
Jun 21, 2026 | 07:40 PMकानपुर में कुत्तों का खौफनाक हमला: तीन खूंखार रॉटविलर ने महिला को नोचा, डिलीवरी बॉय ने बचाई जान
Jun 21, 2026 | 07:40 PMवेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी
Jun 21, 2026 | 07:39 PMवीडियो गैलरी

वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM














