Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai Metro: चार साल बाद झुकी MMRDA, रद्द की उत्तन-डोंगरी मेट्रो-9 डिपो योजना

MMRDA ने उत्तन-डोंगरी में मेट्रो-9 डिपो योजना रद्द कर दी है। चार साल से चल रहे नागरिक विरोध और पर्यावरण चिंताओं के बाद यह फैसला लिया गया। अब ट्रेनें चारकोप डिपो से चलेंगी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 06, 2025 | 02:49 PM

मुंबई मेट्रो (फाइल फोटो- सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने आखिरकार उत्तन-डोंगरी में मेट्रो-9 का कार डिपो बनाने की योजना रद्द कर दी है।

चार साल से जारी विरोध के बाद यह फैसला लिया गया है। अब मेट्रो-9 (दहिसर ईस्ट मीरा-भायंदर) के रैक चारकोप कार डिपो से संचालित किए जाएंगे। इस फैसले से मीरा-भाईंदर और उत्तन क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

क्या थी योजना :

सम्बंधित ख़बरें

हांथी पाव निर्मूलन अभियान शुरू, भिवंडी के 7 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगी दवा; आरोग्य वैन को हरी झंडी

मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराए मवेशी, कोंकण रेलवे रूट पर 3 घंटे तक मचा हड़कंप; कई ट्रेनें प्रभावित

ठाणे में अवैध खनन पर बड़ा वार, 118 करोड़ का जुर्माना वसूला, 108 लोगों पर FIR

कर्तव्यनिष्ठा को सलाम: पश्चिम रेलवे के 10 कर्मचारी ‘जीएम सेफ्टी अवार्ड’ से सम्मानित, टाल दिए थे बड़े हादसे

11.38 किलोमीटर लंबी मेट्रो-9 लाइन दहिसर इंस्ट को मीरा-भाईंदर से जोड़ेगी। इसके लिए पहले राय, मोरवा और मुर्दा गांवों में 32 हेक्टेयर जमीन पर डिपो बनाने की योजना थी।

ग्रामीणों ने खेती की जमीन जाने के डर से इसका विरोध किया, इसके बाद 2024 में एमएमआरडीए ने उत्तन-डोंगरी की 59.65 हेक्टेयर पहाड़ी जमीन पर बड़ा डिपो बनाने और रूट को 5.5 किलोमीटर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया।

लेकिन इस इलाके के नागरिकों ने भी इसका कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि इस परियोजना से पर्यावरण को गहरा नुकसान होगा और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र खत्म हो जाएगा।

पेड़ों की कटाई बनी चिंगारी विरोध उस वक्त तेज हुआ जब 5 जून 2024 यानी विश्व पर्यावरण दिवस के दिन मीरा भाईंदर महानगरपालिका ने 1,406 पेड़ों की कटाई की अनुमति दी। कुल 11,306 पेड़ों को काटने या स्थानांतरित करने की योजना थी। कुछ ही दिनों में वहां पेड़ों की कटाई शुरू हो गई, जिसके बाद नागरिक सड़कों पर उतर आए। 21 जून को नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। इसके बाद एमएमआरडीए ने पेड़ काटने का आदेश ‘स्थगित’ कर दिया। अब एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तन-डोंगरी डिपो परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

पेड़ों को काटने या स्थानांतरित करने की योजना थी। कुछ ही दिनों में वहां पेड़ों की कटाई शुरू हो गई, जिसके बाद नागरिक सड़कों पर उतर आए, 21 जून को नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार

पहले प्रस्तावित गांवः राय, मोरवा, मुर्दा (32 हेक्टेयर)
पेड़ कटाई प्रस्तावः 11,306 पेड़ (1,406 को अनुमति मिली थी)
मेट्रो सेवा आरंभः दिसंबर 2025 (दहिसर इंस्ट काशीगांव सेक्शन)
अब चारकोप डिपो से ही मेट्रो-9 की गाड़ियां चलाई जाएंगी। वर्तमान में चारकोप डिपो मेट्रो-2A (दहिसर ईस्ट अंधेरी वेस्ट) और मेट्रो-7 (दहिसर ईस्ट गुंदावली) को संभाल रहा है।
भविष्य में मेट्रो-2 के लिए मंडल में नया डिपो तैयार है, जबकि मेट्रो-6 के लिए कांजूरमार्ग और मेट्रो-4 व 4A के लिए घोड़बंदर रोड स्थित मोगरपाड़ा में डिपो बनेगा।
के मंत्रियों से मुलाकात की। इसके बाद एमएमआरडीए ने पेड़ काटने का आदेश ‘स्थगित’ कर दिया। अब एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तन डोंगरी डिपो परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
दिसंबर में शुरू होगी मेट्रो-9 की आंशिक सेवा

अब कहां बनेगा डिपो?

एमएमआरडीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने उत्तन-डोंगरी में डिपो नहीं बनाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें :- Rohit Arya Case: क्राइम ब्रांच की जांच तेज, गवाहों और अभिभावकों के बयान होंगे दर्ज

733 करोड़ का ठेका होगा रद्द

एमएमआरडीए ने जुलाई 2024 में रित्विक प्रोजेक्ट्स – सोमा एंटरप्राइज की जॉइंट वेंचर कंपनी को 733।24 करोड़ में उत्तन-डोंगरी डिपो निर्माण का ठेका दिया था। अब यह कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया जाएगा। प्रस्तावित डिपो में 690 मीटर लंबा टेस्ट ट्रैक, 20 लाइनों वाला स्टेबलिंग शेड (भविष्य में 18 और लाइने जोडने संभावना), वक शॉप। निरीक्षण शेड, कंट्रोल सेंटर की और पावर सबस्टेशन बनने थे।

 

–नवभारत लाइव के लिए अभिषेक पाठक की रिपोर्ट

After 4 years of protests mmrda cancelled the uttan dongri metro 9 depot plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 09:47 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.