आदित्य ठाकरे ने BJP को घेरा, बोले- उपराष्ट्रपति के इस्तीफे का रहस्य जनता को बताए
Aditya Thackeray News: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा है। उन्होंने पीएम मोदी से उनके इस्तीफे के पीछे का रहस्य मांगा है। उन्होेंने कहा है कि जनता को असली सच्चाई
- Written By: सोनाली चावरे
यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे (pic credit; social media)
Jagdeep Dhankhar Resignation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे पर शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर प्रधानमंत्री या केंद्र सरकार की तरफ से बयान आना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारे लिए उपराष्ट्रपति के इस्तीफे और उनके स्वास्थ्य पर कुछ भी कहना उचित नहीं। लेकिन, मानसून सत्र के पहले दिन ही जिस तरह उपराष्ट्रपति का इस्तीफा हुआ इस पर प्रधानमंत्री या सरकार की तरफ से बयान आना चाहिए।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के पीछे का रहस्य जनता के सामने आना चाहिए। बिहार में विधानसभा चुनाव है, क्या इस्तीफे का संबंध उससे हो सकता है। यह भी एक सवाल है कि अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा। सबसे अहम है कि राज्यसभा की कार्यवाही सुगमता से चले।
महाराष्ट्र में 700 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या
आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पर तंज कसते हुए कहा, पूरे महाराष्ट्र में 700 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। कृषि मंत्री रमी खेल रहे हैं। इससे सरकार की किसानों के प्रति गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को विधानसभा सत्र के दौरान रमी खेलते हुए देखा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
अकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार
Nashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
ये भी पढ़ें- …तो ये है जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह? जानिए इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी
सीएम फडणवीस और अजित पवार को दी बधाई
घाटकोपर में एक महिला के मराठी न बोलने की वजह से उसके साथ हुए दुर्व्यवहार पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमें हिंदी से कोई दिक्कत नहीं है। कोई किसी भी भाषा में बात कर सकता है, मैं भी हिंदी में बोल रहा हूं। लेकिन, हमारा सिर्फ इतना कहना है कि हमारी मातृभाषा का अपमान नहीं होना चाहिए। आदित्य ठाकरे ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों नेताओं का जन्मदिन 22 जुलाई को है।
