5-अधोमुख आसन या अधोमुख श्वानासन- इस एक्ससाइज को भी पैरों के लिए किया जाता है। इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हों, दोनों हाथों को ऊपरी उठाकर सामने की ओर झुककर हथेलियों को जमीन पर टिका दें. इस दौरान कूल्हों को ऊपर की ओर उठे होने चाहिए और पीठ के साथ पैर भी सीधे होने चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पैर मजबूत होते है पीठ दर्द, स्ट्रेस से भी राहत मिलती है,इससे शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है।