20 रुपये का नोट क्यों हो रहा है बंद, RBI ने किया बड़ा ऐलान
आरबीआई बहुत जल्द महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत नए 20 रुपये के नोट जारी करेगा। नए नोट का डिजाइन और फीचर पहले पुराने 20 रुपये के नोट जैसा ही रहेगा। नया नोट हल्के हरे-पीले रंग का होगा।
- Written By: अक्षय साहू
20 रुपये के नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 20 रुपये के नोट को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। आरबीआई बहुत जल्द महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत नए 20 रुपये के नोट जारी करेगा। इसके बाद से लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या 2000 रुपये के नोट की तरह 20 रुपये का नोट भी बंद हो जाएगा? नया नोट कैसा होगा?
आरबीआई ने 20 रुपये के नोट जारी करने का ऐलान करते हुए साफ किया है कि नए 20 रुपये के नोट पुराने नोट के डिजाइन और फीचर पहले से चल रहे नोटों के समान ही होंगे। इसके अलावा, पुराने नोट पहले की भांति चलन में बने रहेंगे। 20 रुपये के नोट आरबीआई के वर्तमान गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।
नए नोट में खास बदलाव नहीं: RBI
आरबीआई ने 20 रुपये के नए नोट को लेकर बताया है कि वो इसमें कुछ खास बदलाव नहीं करने वाले हैं। नए नोट का डिजाइन और फीचर पहले पुराने 20 रुपये के नोट जैसा ही रहेगा। वहीं, नया नोट हल्के हरे-पीले रंग का होगा, जिसका आकार मौजूदा नोट की तरह ही होगा।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
इसके साथ ही 20 रुपये के नए नोट के पीछे की ओर ‘एलोरा की गुफाओं’ की खूबसूरत तस्वीर होगी, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगी। इससे पहले नोट पर ‘सूर्य मंदिर’ की छवि दिखाई देती थी, जिसे अब बदला जाएगा।
ED के शिकंजे में फंसे यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन, जानें आखिर किस मामले में हुई गिरफ्तारी
समय-समय पर बदलाव करता है RBI
20 रुपये के नोट में किया जा रहा बदलाव नया नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक समय-समय पर नोटों में बदलाव करता रहता है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसे कई बार नए गवर्नर ने पदभार संभालने के बाद भी किया जाता है। इससे पुराने नोट के चलन पर किसी प्रकार का फर्क नहीं पड़ता है। यह बदलाव सुरक्षा कारणों और नोटों को बेहतर बनाने के लिए किए जाते हैं। लेकिन, पुराने नोट हमेशा मान्य रहते हैं। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि सभी पुराने 20 रुपये के नोट पहले की तरह वैध रहेंगे। बाजार में मौजूद पुराने नोटों को वापस नहीं लिया जाएगा।
