यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार कल जाएंगे झारखंड, एक के बाद एक करेंगे 4 रैलियों का आयोजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 11 नवंबर को झारखंड जाएंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशियों के लिए 4 चुनावी रैलियों का आयोजन करेंगे। इससे पहले वे 5 नवंबर को चुनावी प्रचार के लिए झारखंड गए थे।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार कल जाएंगे झारखंड, एक के बाद एक करेंगे 4 रैलियों का आयोजन
सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

रांची : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को झारखंड दौरे पर जाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। यह दौरा उनके उत्तर प्रदेश में तीन दिनों तक चले चुनाव प्रचार अभियान के बाद होगा, जिसमें उन्होंने एनडीए को जिताने की अपील की थी। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में तीन दिनों में नौ जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे थे।

झारखंड दौरे के दूसरे दिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां से भाजपा ने मनु प्रताप शाही को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद वे पलामू जिले की हुसैनाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ की तीसरी और चौथी रैली भी पलामू जिले में ही होगी। तीसरी रैली पांकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शशिभूषण मेहता के लिए होगी, जबकि चौथी और आखिरी रैली डॉल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी, जहां भाजपा ने आलोक कुमार चौरसिया को प्रत्याशी बनाया है।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ बीते 5 नवंबर को झारखंड पहुंचे थे। यह दूसरी बार है जब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 11 नवंबर को झारखंड में एक के बाद एक 4 रैली करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रचार दौरे को भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर जब झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने राज्य में कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है और मुख्यमंत्री योगी के समर्थन से चुनावी माहौल में ऊर्जा भरने का प्रयास किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com