केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों पर कही ये बात, यहां जानिए
चुनाव आयोग ने आज यानी 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Annapurna Devi | X
रांची : चुनाव आयोग ने आज यानी 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में चुनाव होने हैं, तो वही झारखंड में दो फेज में चुनाव आयोजित कराया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी और झारखंड में झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए निर्वाचन आयुक्त ने बताया है कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। साथ ही साथ 23 नवंबर को महाराष्ट्र के साथ वोटों की गिनती भी होगी।
झारखंड सरकार पूरी तरह से हो चुकी है भ्रष्ट – केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव की घोषणा करने के लिए हम चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हैं। हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराएगा। भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है, पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा समर्पण के साथ काम करते हैं, हमारी पार्टी का सड़क से संसद तक कार्यक्रम होता है। आज झारखंड सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है और पूरे राज्य में राज्य सरकार के खिलाफ माहौल है, लोग चाहते हैं कि यह भ्रष्ट सरकार जाए।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
यहां देखिए वीडियो
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा, “झारखंड में दो चरणों में चुनाव की घोषणा करने के लिए हम चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हैं… हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराएगा। भाजपा हमेशा चुनाव के लिए… pic.twitter.com/YO6Xzz2KcI — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2024
झारखंड में चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। झारखंड में मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है। इनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की कुल संख्या 11.84 लाख है। राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्रों की स्थापना की जानी है। इनमें से 5042 मतदान शहरी इलाकों में जबकि 24,520 केंद्र ग्रामीण इलाकों में होंगे। बता दें, झारखेंड राज्य में 81 विधानसभा सीट हैं। इनमें 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति और 9अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं।
यह भी पढ़ें – BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां की तेज, बैजयंत पांडा को बनाया चुनाव प्रभारी
