BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां की तेज, बैजयंत पांडा को बनाया चुनाव प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
Delhi Assembly Elections: BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां की तेज, बैजयंत पांडा को बनाया चुनाव प्रभारी
Baijayant Panda |X
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सांसद बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त कर लिया है। इसके साथ ही सांसद अतुल गर्ग को को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होनी है।

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटों हैं। बता दें कि दिल्ली में इन 70 विधानसभा सीटों के लिए 2025 या उससे पहले होने वाले हैं। ध्यान देने वाली यह है कि दिल्ली की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी के एंट्री के बाद से, राजधानी दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहता है।

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो, पिछले बार का विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था। उस चुनाव के बाद से आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार बनाई और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। ध्यान देने वाली बात यह है कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने जा रहा है। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

अरविंद केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप लगने के कारण उन्होंने सितंबर 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसी आरोप की वजह से वह पांच महीने तक जेल में में बंद भी रहे थे और जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। उनका इस्तीफा आगामी चुनावों से पहले अपनी नैतिक छवि को पुनः स्थापित करने और अपनी पार्टी की साख को बचाने के प्रयास के रूप में देखा गया है।