Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग

पूर्व विधायक और गोड्डा से पार्टी के उम्मीदवार अमित मंडल ने कहा कि वे समीक्षा बैठक में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के कारणों का पता लगाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी, खासकर संथाल परगना में। हम अपनी गलतियों को सुधारेंगे और मजबूत होकर उभरेंगे।''

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 30, 2024 | 08:35 PM

कॉनसेप्ट फोटो (हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की हार की समीक्षा करने के लिए पार्टी की दो दिवसीय बैठक शनिवार 30 नवंबर को शुरू हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष, राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य की उपस्थिति में दो दिनों तक कई बैठक आयोजित की जाएंगी। झारखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 68 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 21 सीट पर ही जीत हासिल हुई है।

भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने क्या कहा?

भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा, ‘‘हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं… उम्मीदवारों ने अपने चुनावी अनुभव साझा किए हैं। हर पहलू की समीक्षा की जा रही है। भाजपा एक संगठन के रूप में फिर से लोगों तक पहुंचेगी। हालांकि, मतदान प्रतिशत हमारे लिए उत्साहजनक रहा है। मैं सत्तारूढ़ गठबंधन को बधाई देता हूं, जिसने बेहतर रणनीति के साथ चुनाव लड़ा।” कोडरमा से विधायक और भाजपा नेता नीरा यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम अप्रत्याशित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ता समर्पित और बहुत संवेदनशील हैं। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं हम उन्हें उचित सम्मान नहीं दे पाए, खासकर पुराने कार्यकर्ताओं को… नतीजों के पीछे यह एक कारण हो सकता है, लेकिन यह मेरी निजी राय है।”

पूर्व विधायक और गोड्डा से पार्टी के उम्मीदवार अमित मंडल ने कही ये बात

पूर्व विधायक और गोड्डा से पार्टी के उम्मीदवार अमित मंडल ने कहा कि वे समीक्षा बैठक में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के कारणों का पता लगाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी, खासकर संथाल परगना में। हम अपनी गलतियों को सुधारेंगे और मजबूत होकर उभरेंगे।”

झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो की हुई है जोरदार वापसी

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे आए थे। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने 56 सीट पर जीत के साथ राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यहां एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

झारखंड या चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Cm soren takes decisions quickly while bjp holds meetings to review the defeat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2024 | 08:34 PM

Topics:  

  • BJP
  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

अखिलेश ब्राह्मण हितैषी हैं तो…ओपी राजभर का सपा चीफ को खुला चैलेंज, हाई हो गया UP का सियासी पारा

2

भाजपा-शिवसेना सीट बंटवारे से आरपीआई (ए) को बाहर रखना ‘विश्वासघात’: रामदास आठवले

3

ओसामा की आत्मा दोजख में रो रही होगी और जाकिर नाइक तो अनाथ हो गए! दिग्विजय की तारीफ पर भाजपा का तंज

4

Chandrapur News: भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों ने खुले रखे दरवाज़े, नामांकन का अंतिम दिन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.