झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का आज 4 अगस्त 2025 को 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद शिबू सोरेन ने दिल्ली में अपनी अंतिम सांस ली। उनका राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वह तीन बार झारखंड के सीएम रह चुके हैं। लेकिन उनका कार्यकाल कभी पूरा नहीं हो पाया।