

HIGHLIGHTS
रांची से दिल्ली जाने के लिए 10 ट्रेनें साप्ताहिक रूप से चलती हैं।
राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं।
लंबी दूरी की वजह से रांची से दिल्ली जाने के लिए यात्री भार ज्यादा है।
ऐसे में रांची से दिल्ली जाने के लिए एक महीने पहले ही टिकट बुक कर लें।
Ranchi To Delhi Train List: रांची में कई ट्रेनें रोजाना दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। कई ट्रेनों का किराया भी सामान्य है। आप अपनी सुविधानुसार SL, 3E, 3A, 2A, 1A कोच में टिकट बुक कर सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें कि यात्री भार को देखते हुए टिकट एक महीने पहले ही बुक करा लीजिएगा वरना थोड़ी तकनीकी समस्या आ सकती है।
बता दें कि रांची से दिल्ली की कुल दूरी 1,222 किलोमीटर है। अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे तो आपको रांची से दिल्ली जाने में लगभग 19 घंटे 52 मिनट लगेगा।
ट्रेन से जाते हैं तो लगभग 1,306–1,307 किमी की दूरी पड़ेगी जिसे तय करने में लगभग 18 घंटे 45 मिनट से 22 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। वहीं अगर आप फ्लाइट से रांची से दिल्ली जाने का प्लान बनाने चाहते हैं तो ये दूरी लगभग 1,003 किमी होगी। फ्लाइट से आप महज 2 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे।
रांची जंक्शन से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेनों की सूची
सबसे पहले आप IRCTC ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर लें।
अपना फोन नंबर या मेल आईडी डालकर आईडी रजिस्टर करें।
अपनी आईडी का पिन सेट कर लें जो IRCTC ऐप लॉग-इन करने के लिए हर वक्त आपसे मांगा जाएगा।
अब 'Book Ticket' पर जाकर 'Train Search' के ऑपशन को क्लिक करें।
अपना गंतव्य स्थान भरें और यात्राै की तारीख चुनें।
इसके बाद नीचे दिख रहे 'Search Train' के ऑप्शन को क्लिक करें।
अब अपनी टाइमिंग को देखते हुए Train Select करें और ऑनलािन पेमेंट करके बुक कर लें।
अगर आप रांची से राजधानी दिल्ली अचानक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सीट तुरंत नहीं मिल पाती है क्योंकि ट्रेन की कमी की वजह से रोजाना रांची से दिल्ली की ट्रेन एक भी नहीं है। सभी साप्ताहिक या सप्ताह के कुछ दिनों में ही चलने वाली ट्रेन है। ऐसी परिस्थिति में आपके लिए तत्काल टिकट बुकिंग का ऑप्शन बेस्ट है।
किसी भी ट्रेन की तत्काल टिकट बुकिंग एक दिन पहले IRCTC ऐप पर होती है। रांची से दिल्ली जाने के लिए आपको सुबह 10 बजे से AC क्लास के लिए टिकट बुकिंग शुरू होती है। वहीं Non-AC/Sleeper क्लास के लिए सुबह 11 बजे से तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होती है।
ध्यान रखें कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार सर्वर डाउन की समस्या आ सकती है। ऐसी परिस्थिति में पेज को रिफ्रेश करते रहें। बेहतर होगा कि किसी एजेंट या साइबर कैफे में जाकर तत्काल टिकट बुकिंग करवा लें।
माना कि आपने एक महीने पहले ही रांची से दिल्ली के लिए टिकट बुक करवा लिया है लेकिन दिल्ली जाने का प्लान कैंसिल हो गया। ऐसी परिस्थिति में डरने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से IRCTC ऐप पर जाकर टिकट कैंसिल कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि ट्रेन डिपार्चर होने से 24 घंटे पहले ही टिकट कैंसिल हो जानी चाहिए। अगर आपने कन्फर्म टिकट करवाई थी तो 300 कुछ रुपए कट सकते हैं। यदि टिकट वेटिंग लिस्ट में थी तो फुल रिफंड की सुविधा मिल जाएगी।