Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी झारखंड में भरेंगे आज चुनावी हुंकार, गढ़वा-चाईबासा में करेंगे रैली को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 4 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। वह सोमवार को चाईबासा और गढ़वा जिले में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वह सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर में गढ़वा के लिए रवाना होंगे।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 04, 2024 | 06:54 AM

पीएम मोदी (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों में काफी जोश है। सभी दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 4 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। वह सोमवार को चाईबासा और गढ़वा जिले में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि वह सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर में गढ़वा के लिए रवाना होंगे। जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी झारखंड में सबसे पहले गढ़वा रैली को संबोधित करेंगे और उसके बाद रांची के लिए रवाना होंगे। यहां से फिर वह चाईबासा जाएंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी चाईबासा में करीब 2.30 बजे पहुंचेंगे और वहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार यानी 3 नवंबर को झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित किया और भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया था।

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में गोगी दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया है। इसके अलावा राज्य में दिवाली और रक्षाबंधन पर दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की भी बात कही है। झारखंड के युवाओं को राज्य में विभिन्न विभागों पर रिक्त पड़े पदों पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरने का वादा किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

हाईकोर्ट ने ED अफसरों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

ईडी दफ्तर में सरकारी क्लर्क से मारपीट, रांची पुलिस ने घेरा ऑफिस, मचा सियासी बवाल!

राष्ट्रपति मुर्मू का आज से झारखंड दौरा, कई रूट पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

अंधेरे से लड़ती मां का जज्बा, पेट्रोल पंप की स्ट्रीट लाइट में बेटे को पढ़ाती दिखी महिला- VIDEO

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम

पीएम मोदी गढ़वा के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसे लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार मंच को आठ फीट ऊंचा बनाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल के बगल में भी हेलीपैड का निर्माण किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए लोगों को कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। वहीं मंच पर सिर्फ चिह्नित और सूची में शामिल लोग ही जा पाएंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में कब तक देगी ठंड दस्तक?, जानें दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर अपडेट

झारखंड में कब होंगे चुनाव

झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने वाले हैं। जिसका पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को है। वहीं, वोटों की गिनती के लिए 23 नवंबर की तारीख तय की गई है। इस चुनाव को लेकर भाजपा जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।

Pm modi will address garhwa chaibasa rally today in poll bound jharkhand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 06:54 AM

Topics:  

  • Jharkhand Assembly Elections
  • Ranchi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.