-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Pm Modi Mega Roadshow In Ranchi Huge Crowd Of People Gathered To Show Their Support
पीएम मोदी का रांची में शानदार रोड शो, जनसमर्थन का उमड़ा जनसैलाब
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
रोड शो के मद्देनजर रांची में सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। साथ ही, अपराह्न दो बजे से रात आठ बजे तक राज्य की राजधानी में सभी छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पीएम मोदी सौजन्य - एक्स
रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी राज्य झारखंड की राजधानी रांची में रविवार 10 नवंबर को तीन किलोमीटर का रोड शो शुरू किया। इस दौरान हजारों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे खड़े देखे गए।
खुले वाहन में सवार प्रधानमंत्री ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को देखकर भीड़ ‘मोदी जिंदाबाद’ नारे लगाती दिखी। यह प्रधानमंत्री का यहां दूसरा रोड शो था। इससे पहले तीन मई को उन्होंने रोड शो किया था।
कड़े सुरक्षा इंतजाम और भारी पुलिसबलों की तैनाती के बीच यह रोड शो ‘ओटीसी ग्राउंड’ से शुरू हुआ जो न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होना है। रोड शो से पहले प्रधानमंत्री ने दो रैलियों को संबोधित किया जिनमें एक बोकारो और दूसरी गुमला में हुई। रैलियों में उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास का वादा किया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने अपने मोबाइल फोन में रोड शो की झलकियों को कैद कर अपना उत्साह जाहिर किया।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
यह भी पढ़ें – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार कल जाएंगे झारखंड, एक के बाद एक करेंगे 4 रैलियों का आयोजन
रोड शो के मद्देनजर रांची में सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। साथ ही, अपराह्न दो बजे से रात आठ बजे तक राज्य की राजधानी में सभी छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे और सहजानंद चौक के बीच 200 मीटर के दायरे में ‘उड़ान निषेध क्षेत्र’ घोषित कर दिया। कार्यक्रम की अवधि के दौरान इस क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और ‘हॉट एयर बैलून’ उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
रांची के रोड शो में उमड़ी जनता-जनार्दन के जोश और उत्साह ने नई ऊर्जा से भर दिया है! यहां के मेरे परिवारजनों से जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से रोड शो में आईं माताओं-बहनों और युवा साथियों के साथ ही यहां के लोगों ने जिस… pic.twitter.com/XLv0oMTgVr — Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2024
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होनी है। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों के लिए वोटों की गिनती एक साथ 23 नवंबर को होगी। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव : गुमला से JMM और कांग्रेस पर पीएम मोदी का वॉर, आदिवासी गांवों को विकसित करने की कही बात
Pm modi mega roadshow in ranchi huge crowd of people gathered to show their support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dhamaal 4 Collection: अजय देवगन की धमाल 4 की रफ्तार नहीं थम रही, 20 दिनों में तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
Jul 30, 2026 | 09:36 PMराज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PMछत्रपति संभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 4 अगस्त तक तेज वर्षा की चेतावनी
Jul 30, 2026 | 09:32 PMDeepfake पर सरकार का सबसे बड़ा डिजिटल एक्शन, अब सिर्फ 3 घंटे में हटाना होगा फेक कंटेंट
Jul 30, 2026 | 09:27 PMचीन आर्टिफिशियल सन बना रहा…बच्चों पर FIR कराने में बिजी हैं हमारे PM, छात्रों पर कार्रवाई से भड़के केजरीवाल
Jul 30, 2026 | 09:20 PMपाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PMVirar-Alibaug Corridor: राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा कदम, MSRDC को सौंपी गई पालघर की सरकारी जमीन
Jul 30, 2026 | 09:17 PMवीडियो गैलरी

तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM














