Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड में JMM-BJP गठबंधन की बनेगी सरकार? साथ आए तो कितनी हो जाएंगी सीटें, समझें सियासी समीकरण

JMM BJP News: झारखंड में राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेजी से चल रही हैं। कहां जा रहा है कि महागठबंधन में टूट हो सकती है। अटकलें हैं कि जेएमएम कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकती है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 04, 2025 | 09:05 AM

हेमंत सोरेन, अमित शाह (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jharkhand Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव से पहले भी कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी कीमत अब महागठबंधन को चुकानी पड़ रही है। दरअसल, बिहार चुनाव में एक भी सीट पर चुनाव लड़ने का मौका न मिलने पर जेएमएम ने नाराज़गी जताई थी। इसी नाराज़गी के बाद अब सीएम सोरेन अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इसी दौरान यह अटकलें तेज हो गई हैं कि हेमंत सोरेन बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी और जेएमएम की कुल सीटें कितनी होंगी और नया राजनीतिक समीकरण कैसा बनेगा? आइए समझते हैं।

साल 2024 में झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इन चुनावों में जेएमएम और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी। महागठबंधन ने 81 में से 56 सीटें जीती थीं। इनमें 34 सीटें जेएमएम की, 16 कांग्रेस की, 4 राजद की और 2 लेफ्ट पार्टियों की थीं। अब अगर जेएमएम महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाता है, तो पूरा समीकरण बदल जाएगा।

चूंकि जेएमएम के पास 34 सीटें हैं और बीजेपी के पास 20, दोनों मिलकर 54 सीटें हो जाएंगी। झारखंड में सरकार बनाने के लिए 42 सीटों की जरूरत होती है, यानी बीजेपी और जेएमएम मिलकर आराम से सरकार बना सकते हैं।

पूरा एनडीए साथ आया तो कैसा बदलेगा समीकरण

अगर जेएमएम के साथ पूरा एनडीए खेम भी जुड़ जाता है, तो 34 जेएमएम की सीटें, 20 बीजेपी की सीटें और आजसू, एलजेपी तथा जेडीयू की एक-एक सीटें जोड़कर कुल 57 सीटें हो जाएंगी। इस तरह महागठबंधन से अलग होकर जेएमएम एनडीए का हिस्सा बन सकता है और नई सरकार बन सकती है। हालांकि, जेएमएम की ओर से अब तक ऐसी किसी संभावना को पूरी तरह नकारा गया है।

यह भी पढ़ें- 10 दिन के अंदर BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष! फाइनल हो गया नाम, बस ऐलान का है इंतजार

वहीं इन अटकलों पर झारखंड की मंत्री और कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा, “मुझे लगता है कि इन अंदाज़ों पर रोक लगनी चाहिए। यह डेमोक्रेसी के लिए अच्छा नहीं है। राज्य में महागठबंधन को बहुत मज़बूत और एकतरफ़ा जनादेश मिला है। यहां इस तरह की अफवाहें फैलाने की कोशिश, मेरा मानना ​​है, बिल्कुल गलत है।”

Jmm bjp new alliance speculation how many seats required to form government in jharkhand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2025 | 09:05 AM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

वेनेजुएला पर हमला करने की तैयारी में ट्रंप…दिया बड़ा संकेत, बोरिया बिस्तर समेटने में लगे मादुरो

2

10 दिन के अंदर BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष! फाइनल हो गया नाम, बस ऐलान का है इंतजार

3

लालू परिवार के लिए आज का दिन अहम, लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट सुना सकता है फैसला

4

तो इस वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं…FIP ने IndiGo को किया एक्सपोज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.