Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gumla Encounter: JJMP के 3 उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर, AK-47 और 2 इंसास बरामद

Gumla Encounter: झारखंड से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के गुमला जिले में पुलिसवालों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस सर्च अभियान चला रही है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 26, 2025 | 01:03 PM

एनकाउंटर में मारा गया नक्सली (Image- Agency)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jharkhand Gumla Encounter: झारखंड के गुमला जिला में घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और सुरक्षा बलों की उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने तीनों उग्रवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम

गुमला के एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना थी कि सभी घाघरा के जंगल में इकट्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर जिला पुलिस तथा झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने एक विशेष ऑपरेशन चलाया।

लावादाग जंगल में जैसे ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान अन्य उग्रवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बोकारो में दो नक्सली ढेर

बता दें कि इससे पहले, 15 जुलाई को बोकारो जिले के गोमिया थाना के अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में भाकपा माओवादी उग्रवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी सहित दो नक्सलियों को मार गिराया था। जबकि इस कार्रवाई में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया था। मारे गए उग्रवादियों में से एक नक्सली वर्दी में, जबकि दूसरा साधारण कपड़ों में था।

यह भी पढ़ें- धर्मांतरण-रेप व जिस्मफरोशी..निशाने पर हिंदू लड़कियां! UP में एक और ‘छांगुर गैंग’

नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य

गैरतलब है कि झारखंड पुलिस ने इस साल राज्य को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। झारखंड में 2025 की शुरुआत से अब तक पुलिस ने कुल 22 नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 115 हथियार, 8591 गोलियां, 176.5 किलो विस्फोटक तथा 4,51,047 रुपये कैश नक्सलियों के पास से जब्त किए गए हैं। ये पासे नक्सलियों ने लेवी के रूप में वसूले थे। साथ ही, 179 आईईडी को खोजकर निष्क्रिय किया गया। ये नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई है।

Jharkhand three naxals killed in encounter with security forces in gumla

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 12:59 PM

Topics:  

  • Jharkhand encounter
  • Latest News
  • Naxalites

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली के राजा गार्डन में आग से चीख-पुकार, 4 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

2

सबसे बड़े महासागर में हलचल से दहशत में दुनिया! दरकती धरती से मंडराया संकट, वैज्ञानिक भी हो गए हैरान

3

अवामी लीग के दो नेता और पूर्व चुनाव आयोग सचिव की बढ़ी मुश्किलें, हुए गिरफ्तार!

4

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दिया ये खास तोहफा- देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.