JMM और कांग्रेस उम्मीदवारों को मिली मंजूरी: परिमल नथवाणी के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार, आज होगा फैसला
Nomination For Rajya Sabha election: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए परिमल नथवाणी जैसे बड़े चेहरे का नामांकन तकनीकी खामियों के चलते होल्ड पर रखा दिया गया है। चुनाव आयोग 10 जून यानि आज इस पर फैसला करेगा।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
परिमल नथवानी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Parimal Nathwani Nomination For Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान सियासी गलियारों में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र को तो मंजूरी मिल गई लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन को होल्ड पर रख दिया गया। जिसका फैसला आज यानि 10 जून को सुबह 11 बजे आएगा।
तकनीकी खामियों के कारण आई दिक्कत
दरअसल निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के नामांकन में कुछ तकनीकी खामियां पाई गई जिसके बाद उनका नाम होल्ड पर रख दिया गया है। जिसका फैसला आज सुबह 11 बजे आएगा। जानकारी के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के नामांकन में नाम की स्पेलिंग गलत लिखी गई थी साथ ही अविभाजित परिवार के विवरण में भी कमी पाई गई और आपराधिक मामलों की आधी अधूरी जानकारी दी गई थी। जिसे देखने के बाद निर्वाचन अधिकारी (RO) ने उसे होल्ड पर रख दिया।
राय-मशविरा करने में जुटे चुनावी विशेषज्ञ
जेएमएम और कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र को आसानी से मंजूरी मिल गई। लेकिन परिमल नथवाणी जैसे बड़े चेहरे का नामांकन होल्ड पर रख दिया गया। यह कोई साधारण बात नहीं थी। जैसे ही यह खबर राजनीतिक गलियारों में गई अचानक सनसनी फैल गई है। नाथवानी खेमा अब इस तकनीकी कमी को दूर करने और विसंगति को स्पष्ट करने के लिए कानूनी दांव-पेंच लगा रहे हैं और चुनावी विशेषज्ञों से राय-मशविरा करने पहुंच गए।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा का मिशन 2029, नितिन नबीन की बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील, झारखंड में दिया जीत का मंत्र
‘वंदे मातरम’ बनाम ‘तमिल थाई वाज्तु’, कोर्ट ने गृह मंत्रालय के सर्कुलर को चुनौती देने वाली याचिका को दी अनुमति
झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
झारखंड के आमों का जलवा! अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरू हुआ निर्यात, पहली खेप यूनाइटेड किंगडम रवाना
JMM और कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को मिली मंजूरी
राज्यसभा चुनाव के लिए JMM उम्मीदवार बैजनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के नामांकन पत्रों की जांच पूरी करने के बाद दोनों के दस्तावेज सही पाए गए और उनकी उम्मीदवारी को आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिल गई।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कांग्रेस चित्त…तीनों राज्यसभा सीटों पर BJP का कब्जा, एक गलती से रद्द हुआ मीनाक्षी का नामांकन
कांग्रेस ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि पाए जाने की स्थिति में नामांकन होल्ड रखा गया, जबकि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र में त्रुटि पाए जाने पर खारिज कर दिया गया। इस लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग को पूरी निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए।
एक तरफ मध्यप्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन को त्रुटिपूर्ण बताते हुए उनका नामांकन रद्द कर दिया जाता है तो वही दूसरी तरफ झारखंड में बीजेपी के निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन को होल्ड पर रख दिया जाता है ऐसा क्यों? यह गलत प्रक्रिया है। कानून तो सब के लिए है। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी के नामांकन में भी त्रुटियां है तो त्रुटियों को ध्यान में रखकर उनका भी नामांकन रद्द कर देना चाहिए।
चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार
अब सबकी नजरें चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी है। क्या चुनाव आयोग इस नाम-विवाद को महज एक लिपिकीय भूल मानकर नाथवानी का नामांकन वैध करता है या यह तकनीकी पेंच परिमल की उम्मीदवारी के लिए कोई बड़ी बाधा बन सकती है??
बता दें कि मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है जिसके बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 10 जून, बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।
