Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव! भूपेश बघेल और अजय शर्मा को सौंपी कमान, बनाए गए पर्यवेक्षक

Congress Jharkhand Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर लिया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 06, 2026 | 09:35 AM

झारखंड कांग्रेस (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Bhupesh Baghel Congress Observer: 18 जून को राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों को लेकर कांग्रेस ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर लिए है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

कांग्रेस का यह कदम 18 जून 2026 को होने वाले राज्यसभा चुनावों की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी अब तक 10 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए सात उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कर्नाटक से अपना नामांकन दाखिल कर दिया, जिससे उनकी उम्मीदवारी औपचारिक रूप से तय हो गई।

कांग्रेस के उम्मीदवार

कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों में कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान, मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती, राजस्थान से नीरज डांगी और झारखंड से प्रणव झा शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

झारखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार करेंगे नया रोडमैप

महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल: नामांकन वापस लेने पर कांग्रेस उम्मीदवार शैलेश अग्रवाल पार्टी से निष्कासित

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-JMM में बढ़ी तकरार, हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों पर ठोका दावा

राज्यसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में भूचाल, DMK के बाद इस पार्टी ने दिखाई कांग्रेस को आंख, बदलेगा समीकरण?

Congress leaders Bhupesh Baghel and Ajay Sharma appointed as AICC Observers for the 2026 Rajya Sabha Biennial Elections in Jharkhand. pic.twitter.com/WjrbBHxsrm — ANI (@ANI) June 5, 2026

राज्यसभा की 24 द्विवार्षिक रिक्त सीटों और महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा ओडिशा की तीन उपचुनाव सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक नाम वापस ले सकेंगे और मतगणना 18 जून की शाम को होगी।

खरगे का कार्यकाल हो रहा समाप्त

कर्नाटक में खरगे का वर्तमान कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर कांग्रेस को विश्वास है कि वह राज्य की चार में से तीन सीटें जीतने में सफल रहेगी। राज्यसभा चुनाव एकल हस्तांतरणीय मत प्रणाली के तहत आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर होते हैं, इसलिए राजनीतिक गठबंधन और विधायकों की संख्या निर्णायक भूमिका निभाती है।

यह भी पढ़ें – 12 घंटे बीते पर न बधाई, न स्वागत! प्रणव झा की उम्मीदवारी पर क्यों मौन है झारखंड कांग्रेस की पूरी ब्रिगेड?

झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है। 81 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 16 विधायक हैं। हाल ही में पार्टी ने राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए 36 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को भी शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने अपने विधायकों की संख्या का हवाला देते हुए गठबंधन से एक राज्यसभा सीट की मांग की थी और उसी के तहत प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि जेएमएम और कांग्रेस के संबंध सहयोगात्मक बने हुए हैं, लेकिन भूमि अधिग्रहण, विस्थापन और खनन जैसे मुद्दों पर कांग्रेस अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान भी बनाए हुए है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jharkhand rajya sabha election congress appoints bhupesh baghel ajay sharma observers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 09:35 AM

Topics:  

  • Congress
  • Jharkhand
  • Jharkhand News
  • Mallikarjun Kharge

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.