झारखंड में अवैध कोयले की खदान में घुसा नदी का पानी, अंदर ही फंसे रह गए 3 मजदूर…मौत
झारखंड के हजारीबाग में अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। यहां खदान में बारिश के दौरान नदी का पानी घुस जाने से तीन मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू कार्य चल रहा है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
झारखंड कोयला खदान में तीन मजदूर की मौत
रांची: झारखंड में दर्दनाक हादसे ने तीन जिंदगियां निगल लीं। यहां हजारीबाग में अवैध रूप से चल रही एक कोयले की खदान में नदी का पानी भर जाने से उसमें फंसे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से उनकी बॉडी निकालने के लिए प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां चोरी छुपे कोयले की खोदाई का काम चल रहा था।
सीओ राम रतन बरनवाल ने बताया कि देर शाम को सूचना मिली कि खावा नदी में 3 मजदूर बह गए हैं। हमने यहां एक गड्ढा देखा और लगा कि यहां पहले से अवैध खनन चल रहा होगा। प्रशासन ने मजदूरों के शव निकालने के लिए एनटीपीसी से मदद की गुहार लगाई है। इस पर एनटीपीसी ने अवैध कोयला खदान में तीन बड़े-बड़े मोटर पंप उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। मशीन मंगवाकर पानी बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।
वॉटर मशीन को निकालने गए थे तीन लोग
केरेडारी कंडावेर के खावा नदी के पास अवैध कोयला खनन कई माह से चल रहा था। बड़ी मात्रा में खनन कार्य यहां चल रहा था। बताया जा रहा है कि यहां तेज बारिश के बीच मजदूर खदान में रखी पानी की मशीन को बाहर निकालने के अंदर गए थे। इस बीच तेज मूसलाधार बारिश के कारण नदी के पानी को रोकने के लिए बनाई गई बड़ी मेढ़ टूट गई और पानी तेजी से कोयला खदान के अंदर जाने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
Supreme Court: फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, HC को 3 महीने में फैसले सुनाने का निर्देश
नागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
400+ केस, लाखों का इनाम…झारखंड में 27 माओवादियों ने डाले हथियार! मुख्यधारा की चुनी राह
#WATCH | Hazaribagh, Jharkhand: 3 people died after river water entered an illegal coal mine in Bariatu Khawa; Search operation is underway CO Ram Ratan Barnwal said, “We received information late in the evening that 3 workers were swept away in the Khawa river…We saw a pit… pic.twitter.com/rO5PhcjXSB — ANI (@ANI) May 23, 2025
तीन मृतकों की हुई पहचान
खदान में फंसने वाले मजदूरों की पहचान हो गई है। कंडाबेर गांव निवासी रीतलाल साव (45) पुत्र प्रमोद साव, उमेश कुमार (25) और नौशाद आलम (25) शामिल हैं। प्रमोद साव और उमेश साव खदान संचालक हैं। वहीं पुलिस का कहना है अवैध खनन संचालन को लेकर भी जांच की जा रही है।
पूर्वी सिंहभूम में चल रहा था बड़ा खेल, फर्जी दस्तावेजों पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले 5 गिरफ्तार
खदान में जाने से पहले फोन पर की थी बात
खदान में जान गंवाने वाले मृतक कंडाबेर गांव निवासी नौशाद की पत्नी अजमेरी खातून और प्रमोद साव की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि एक बजे दिन में खराब मौसम की वजह से घर में दोनों खदान जाने की बात कह रहे थे। कह रहे थे कि खदान से पानी की मशीन को बाहर निकालना है। तीनों ने मोबाइल पर बात की थी उसके बाद फिर बाजार टांड़ कंडाबेर पहुंचे थे। उसके बाद तीनों खदान में चल गए थे। परिजनों ने बताया कि चार बजे सूचना मिली कि तीनों खदान में डूब गए।
