- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Gumla Road Accident Hyva Truck Hits Pickup Van Four Killed Two Injured
झारखंड: गुमला में हाईवा ने पिकअप वैन को मारी जोरदार टक्कर, चार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Gumla Accident: एक हाईवा वाहन ने एक पिकअप वैन को पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला

झारखंड: गुमला में हाईवा ने पिकअप वैन को मारी जोरदार टक्कर, चार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Jharkhand Accident News: झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। इस घटना में अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसा भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांव के पास उस वक्त हुआ, जब एक हाईवा वाहन ने एक पिकअप वैन को पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में टाटा मैजिक पिकअप पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
तिलकुट बेचने जा रहे थे पिकअप सवार
जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक पिकअप में सवार सभी लोग रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी रांची के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाईवा चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक हाईवा लेकर मौके से फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया के पायलट ने ‘जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर इटली के अखबार का बड़ा दावा
पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की किताब लीक कांड में विदेशी साजिश, 4 देशों में सर्कुलेट हुई कॉपी
90 घंटे बाद रईसजादा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, कानपुर लैंबोर्गिनी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन
अंगूठे पर स्याही, दो पर्ची…भारत के चुनाव से कितना अलग है बांग्लादेश का चुनाव? जानें सब कुछ
यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हॉस्टल में 2 लड़कियों ने लगाई फांसी, 10वीं की छात्रा थीं दोनों नाबालिग
पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को पहले सिसई रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गुमला पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और रांची पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Jharkhand gumla road accident hyva truck hits pickup van four killed two injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रैपिडो चलाने के कारण नहीं हो रही शादी, लड़की वालों ने शादी से किया इनकार; युवक ने वीडियो में बताया दर्द
Feb 12, 2026 | 01:07 PMNagpur News: नागपुर जिला परिषद के खजाने में आए 34 करोड़, पर 152 करोड़ का बकाया अब भी बरकरार!
Feb 12, 2026 | 12:59 PMशेख हसीना के गढ़ में बम ब्लास्ट, तारिक रहमान और जमात चीफ ने किया मतदान, वोट डालकर यूनुस ने दिया बड़ा बयान
Feb 12, 2026 | 12:59 PMकम बजट में प्रीमियम लुक, Motorola Edge 70 Fusion की तस्वीरें लीक, 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है दमदार फोन
Feb 12, 2026 | 12:58 PMमुंबई में नकली डाक टिकट रैकेट का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 12:56 PMMumbai: विकास या विनाश? मेट्रो के काम ने छीना बच्चों का फुटपाथ, गांधीनगर जंक्शन बना ‘डेथ ट्रैप’
Feb 12, 2026 | 12:53 PMनासिक के लिए 1333 करोड़ की मांग, कुंभ तैयारी के बीच बजट कटौती पर भुजबल नाराज
Feb 12, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














