Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड चुनाव 2024: बीजेपी की हर साजिश करेंगे नाकाम, हेमंत सोरेन का गढ़वा से पीएम मोदी पर तीखा पलटवार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा के एक रैली में भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि 20 वर्षों से झारखंड के आदिवासियों और लोगों की पीड़ा के लिए भारतीय जनता पार्टी ही जिम्मेदार है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 04, 2024 | 11:24 PM

बोकारो में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने झारखंड में एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार 14 नवंबर को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता समाज को “हिंदू और मुसलमानों” के बीच बांटने और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो नीत गठबंधन और आदिवासियों के खिलाफ साजिश रचने का सोमवार, 4 नवंबर को आरोप लगाया। झारखंड सीएम सोरेन ने कहा कि वह राज्य के सामाजिक और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करने समेत ऐसी सभी साजिशों को विफल करने का काम करेंगे। बता दें, सीएण सोरेन ने ये सारी बातें तब कही जब वे गढ़वा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि आज ही पीए नरेंद्र मोदी गढ़वा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किए फिर वे चाईबासा चले गए और वहा बी चुनावी जनसभा को संबोधित किए। झारखंड सीएम सोरेन ने भी गढ़वा में ही आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने का काम किया और पीएम मोदी के वार तीखा हमला बोला है।

सीएम सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड के लोग भाजपा की हर साजिश से वाकिफ हैं। जैसे ही सरकार बनी (2019 में), उन्होंने इसे गिराने की कोशिश की। जब वह विफल हो गई, तो उन्होंने मुझे फंसाने के लिए झूठे आरोपों का सहारा लिया। झारखंड विरोधी भाजपा की हर साजिश को नाकाम कर दिया जाएगा।” प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 31 जनवरी को सोरेन को गिरफ्तार किया था। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए और चले गए, सोमनाथ पर PM मोदी का पोस्ट, देखें VIDEO

नीतीश कुमार को मिलेगा भारत रत्न? JDU नेता ने PM मोदी को पत्र लिखकर इन नेताओं का भी लिया नाम

PM Modi का गुजरात दौरा: सोमनाथ में आस्था, राजकोट में विकास और जर्मन चांसलर के साथ कूटनीतिक बैठक, जानें शेड्यूल

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

यह भी पढ़ें – झारखंड की चुनावी रण में मोदी की हुंकार, एक क्लिक में जानिए गढ़वा और चाईबासा में क्या बोले पीएम

हेमंत सोरेन ने रैली में भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि 20 वर्षों से झारखंड के आदिवासियों और लोगों की पीड़ा के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय उपेक्षा के कारण उनमें से कई ने आत्महत्या कर ली।”

अपने प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए सीएम सोरेन ने विश्वास जताया कि वह राज्य में फिर से सरकार बनाएंगे। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: मंगलवार को झारखंड में दहाड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, एक के बाद एक करेंगे तीन रैलियां

Jharkhand elections 2024 every conspiracy of bjp will fail hemant soren sharp retort to pm modi from garhwa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 11:24 PM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.