झारखंड चुनाव 2024: भाजपा का वॉर, महिलाओं का अपमान, कांग्रेस के DNA पर उठा ये सवाल
सहदेव ने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार द्वारा भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्णिमा साहू के खिलाफ हाल में कथित तौर पर दिये गए विवादास्पद बयान के संदर्भ में की है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रतीकात्मक तस्वीर [स्रोत: सोशल मीडिया]
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने शनिवार को आरोप लगाया कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस नेताओं के ‘DNA’ में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी अपने नेताओं या सहयोगियों के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।
सहदेव ने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार द्वारा भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्णिमा साहू के खिलाफ हाल में कथित तौर पर दिये गए विवादास्पद बयान के संदर्भ में की।
पूर्णिमा ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की पुत्रवधू हैं। सहदेव ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना उनके डीएनए में है।”
सम्बंधित ख़बरें
MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
‘3 महीने से 22 हजार छात्रों को नहीं मिला राशन’, MP में जनजातीय हॉस्टलों पर बड़ा संकट; उमंग सिंघार ने लगाए आरोप
राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका; 14 जुलाई तक टली सुनवाई, उपचुनाव का रास्ता साफ?
सिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
यह भी पढ़ें – मारबो धनुष बान से, कमलवा जैतव मुरझाय! JMM का चुनावी पोस्टर बना चर्चा का विषय
भाजपा नेता ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)की कार्यकारिणी समिति के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी, जब वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के अन्य नेताओं द्वारा महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के उदाहरणों का भी हवाला दिया।
सहदेव ने कहा, ‘‘आश्चर्यजनक बात यह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।” भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के शासनकाल के दौरान राज्य में 7,400 महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। उन्होंने दावा किया कि इन 7,400 में से एक तिहाई अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की थीं, लेकिन 25 प्रतिशत से भी कम मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए। सहदेव ने कहा कि दूसरी ओर, जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी, तब महिलाएं लगातार आगे बढ़ीं।
एजेंसी इनपुट के साथ।
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव से पहले BJP को लगा करारा झटका, प्रणव वर्मा सहित ये कद्दावर नेता JMM में हुए शामिल
