झारखंड चुनाव 2024: 32 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, अब 528 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अब कुल 528 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अब कुल 528 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह जानकारी एक निर्वाचन अधिकारी ने दी। दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया 20 नवंबर को 38 विधानसभा क्षेत्रों में होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि पहले चरण में 22 से 29 अक्टूबर तक 634 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। हालांकि, नामांकन की जांच के बाद 74 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए। शुक्रवार को जब 32 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया, तब यह संख्या घटकर 528 रह गई है।
के. रवि कुमार ने यह भी बताया कि धनवार विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार हैं, जबकि देवघर में सबसे कम सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पिछले चुनाव 2019 में 38 सीटों पर 583 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
ठाणे जिले में मतदाता सूचियों का ‘SIR’ प्रोग्राम, 58 प्रतिशत हुई मैपिंग, 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO
नवभारत संपादकीय: समान न्याय या दोहरे मापदंड? मीनाक्षी नटराजन मामले में घिरा चुनाव आयोग
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: बसपा ने असम के सीएम पर लगाया सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप, अदालत में की शिकायत
इस बार भाजपा की असंतुष्ट नेता और झारखंड की पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ‘बाटुल’ ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। झारखंड विधानसभा में 81 सदस्य हैं और इस चुनाव के लिए कुल 1,211 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण में 73 महिलाओं और एक ‘ट्रांसजेंडर’ समेत 683 उम्मीदवार 43 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन अधिकारियों ने 24 प्राथमिकी दर्ज की हैं और उचित कार्रवाई की जा रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, और सभी दल अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। बता दें, मतगणना 23 नवंबर को होगी, जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि किस पार्टी को झारखंड की विधानसभा में कितनी सीटें प्राप्त होती हैं।
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: हिमंत बिस्वा सरमा की हुंकार, यह चुनाव नहीं सनातन को बचाने की है लड़ाई
