जमशेदपुर के पब में बवाल! छेड़छाड़ का विरोध करते ही दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला

Jamshedpur Pub Fight: दो महिलाओं से कथित छेडछाड का विरोध करने पर कुछ अन्य युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला किया। जिस वजह से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
Uproar at a Jamshedpur pub! Two youths attacked with a knife—a life-threatening assault after resisting molestation.
जमशेदपुर पब में चाकू घोंपने की घटना तस्वीर (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jamshedpur Pub Stabbing: झारखंड के जमशेदपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात को एक पब के अंदर एक छोटी बात पर हुई कहासुनी देखते ही देखते एक बड़े खूनी विवाद के रूप में बदल गया। दो महिलाओं से कथित छेडछाड का विरोध करने पर कुछ अन्य युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला किया। जिस वजह से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए और उन दोनों युवकों को पास के टाटा मुख्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट

बता दें कि एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई जब एक हमलावर व्यक्ति उन दोनों लोगों को मारने के लिए अस्पताल आ पहुंचा और इतना ही नही आपातकालीन वार्ड के बाहर दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट हो गई। इससे अस्पताल परिसर में थोडी समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हम आपको बता दें कि यह घटना बिष्टूपुर थाना क्षेत्र में स्थित डबल डाउन पब एंड बार की है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि देर रात पब में बहुत ज्यादा भीड़ थी, इसी दौरान दो युवतियों के साथ हुई छेडछाड को लेकर विवाद शुरू हुआ। युवतियों के साथ आये युवकों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई उसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

दो युवकों पर चाकू से किए कई वार

हालात बिगड़ने पर पब के बाउंसरों और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोप यह है कि पब से बाहर निकलने के बाद एक पक्ष ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया था। जिसके बाद सड़क पर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह नामक दो युवकों पर चाकू से कई बार वार किए गए। उसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच जारी

आपको बता दें कि घायलों को अस्पताल ले जाने के समय कुछ ही देर बाद दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। इमरजेंसी वार्ड के बाहर दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट हुई। अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में इससे दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बिष्टूपुर थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पब और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com