-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- The Appearance Of The Tb Department Did Not Change Even After Years Health Service In A Building More Than 75 Years Old
वर्षों बाद भी नहीं बदली TB विभाग की सूरत, 75 वर्ष से अधिक पुरानी इमारत में स्वास्थ्य सेवा
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल नवंबर से अपना अमृत महोत्सव मनाएगा. इस दौरान वर्षभर विविध विकास कार्यों के साथ ही कार्यक्रम भी किये जाएंगे. वक्त के साथ ही मेडिकल की इमारत की पुरानी हो चली है. वहीं कुछ विभाग तो मेडिकल की इमारत से भी पुरानी है. इनमें मुख्य रूप से टीबी विभाग शामिल है. सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने अब इस पुरानी इमारत के नवीनीकरण की सीमा खत्म होने की सिफारिश कर दी है. इस हालत में नई इमारत के निर्माण के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं रह गया है.
बताया जाता है कि टीबी वार्ड की इमारत करीब 1945 के आसपास बनी थी. इमारत में छत के तौर पर सीमेंट की चादरें लगाई गई है. यहां प्रतिदिन ओपीडी में करीब 150 से अधिक मरीज आते हैं. पुरुष मरीजों को भर्ती करने के लिए पिछले हिस्से में एक वार्ड भी है लेकिन इसकी हालत भी गंभीर हो गई है. कुछ वर्ष पहले लाखों रुपये खर्च कर टीबी विभाग का नवीनीकरण किया गया. उसी वक्त सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने स्पष्ट कर दिया था कि अब इसके बाद नवीनीकरण करना संभव नहीं है.
चारों ओर झाड़ियां
जगह का अभाव होने से जहां मरीजों को दिक्कतें होती हैं, वहीं यहां कार्यरत डॉक्टर और निवासी डॉक्टरों को भी दिक्कतें आती हैं. शौचालयों की हालत भी ठीकठाक नहीं है. चारों ओर झाड़ियां फैल गई हैं. बारिश के दिनों में भीतर पानी आ जाता है. इसके साथ ही सांप-बिच्छुओं का भी डर बना रहता है. बिजली की फिटिंग भी काफी पुरानी हो गई है. जगह का अभाव होने के कारण ही विभाग में महिला वार्ड नहीं बन सका है. यदि कोई महिला मरीज हो तो उसे मेयो में भर्ती होने की सलाह दी जाती हैं.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर सियासी जंग: आगामी सीपी पर बरसे प्रफुल गुडधे, बीजेपी ने कसा तंज; खुलकर सामने आया नया विवाद
नागपुर में अनोखा चोर! ठेकेदार के घर में सेंध, फिर फोन कर बोला- 40 लाख दो वरना पत्नी-बच्चों को मार डालूंगा
राजस्व मंत्री बावनकुले का ऐलान- वीर माताओं और वीरांगनाओं को स्टाम्प ड्यूटी से मुक्ति, राजस्व विभाग का फैसला
नागपुर में युवक कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था बन चुका है पेपर लीक

प्रस्ताव पर नहीं दिया गया ध्यान
परिसर की कुछ इमारतों की हालत जर्जर होने के कारण अब बंद कर दिया गया है. कुछ वर्ष पहले त्वचा रोग विभाग में छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भी मेडिकल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. बताया जाता है कि करीब 10 वर्ष पहले टीबी का नया विभाग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन वैद्यकीय शिक्षा व अनुसंधान विभाग ने प्रस्ताव पर ध्यान ही नहीं दिया. यही वजह है कि टीबी विभाग आज भी पुरानी और जर्जर इमारत में ही चल रहा है.
The appearance of the tb department did not change even after years health service in a building more than 75 years old
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जमशेदपुर के पब में बवाल! छेड़छाड़ का विरोध करते ही दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला
Jun 28, 2026 | 02:18 PMSunita Ahuja की ‘लॉक अप’ एंट्री पर Govinda का मजेदार रिएक्शन, बोले- ‘मेरी धड़कनें बढ़ गई हैं’
Jun 28, 2026 | 02:11 PMमौत के मुंह से खींच लाया छोटा भाई! ग्वालियर में आत्मदाह की कोशिश का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 28, 2026 | 02:06 PMट्रांसफॉर्मर खराब होने से गहराया जलसंकट, अकोला में बैकअप व्यवस्था की मांग
Jun 28, 2026 | 02:04 PMMental Health: क्या आप भी हर समय काम में उलझे रहते हैं? जानिए मेंटल हेल्थ पर इसका असर
Jun 28, 2026 | 02:03 PMMumbai Central Railway: मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ा झटका, 29 जून से मध्य रेल की 12 लोकल ट्रेनें रद्द
Jun 28, 2026 | 01:54 PMस्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन का ऐलान, प्रकाश आंबेडकर ने कहा- “बिना अनुमति मीटर बदला तो दर्ज कराएं शिकायत”
Jun 28, 2026 | 01:53 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














