- Hindi News »
- Jharkhand »
- Internet Services Will Remain Closed For Two Days In Jharkhand During Jgglcce Exam
झारखंड में दो दिन बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं , JGGLCCE परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
परीक्षाओं के दौरान आए दिन नकल के मामले सामने आते रहते है, जिससे परीक्षा के सही मायने में कराए जाने पर अक्सर सवाल उठाए जाते है। इस गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। पूरे राज्य में ही इंटरनेट सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी है।
- Written By: प्रिया जैस

झारखंड परीक्षा (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
झारखंड: परीक्षाओं के दौरान आए दिन नकल के मामले सामने आते रहते है, जिससे परीक्षा के सही मायने में कराए जाने पर अक्सर सवाल उठाए जाते है। इस गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
इस बार झारखंड में झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) चल रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने फैसला लिया है कि इन परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा जाएगा।
दो दिन सेवाएं बंद
झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) ये 21 और 22 सितंबर को होगी, जो सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। इसके लिए झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्ज लेकर एयर एंबुलेंस किराए पर लिया, साथ में मिली मौत, झारखंड हादसे के बाद सामने आई दर्दनाक कहानी
झारखंड हादसे में सभी ने गंवाई जान, उड़ान के 23 मिनट बाद रडार से हुआ था गायब, खराब मौसम बना कारण!
झारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: नक्सलियों की कायराना करतूत, कोबरा के दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट
झारखंड में इंटरनेट सेवाएं बंद
झारखंड सरकार ने फैसला लिया है कि इन परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा जाएगा।
झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) के मद्देनजर, परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। pic.twitter.com/PkDRGIY5xu — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2024
6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार
इस बार झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में लगभग 6,40,000 उम्मीदवारों परीक्षा देंगे। ये परीक्षा राज्य भर के अलग-अलग 823 परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी। परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए इसलिए सरकार ने ये फैसला लिया है ताकि योग्य उम्मीदवार का चयन हो सकें और परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
यह भी पढ़ें- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लाया सुनहरा मौका, लॉ ऑफिसर के पदों के लिए निकाली भर्तियां
इंटरनेट का उम्मीदवार लेते सहारा
इससे पहले ये देखा गया है कि कुछ छात्रों ने परीक्षा के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके अनुचित प्रथाओं का सहारा लिया था जो इंटरनेट/वाई-फाई कनेक्टिविटी पर के जरिए चल रहा था। इस बार झारखंड सरकार इन खामियों को दूर करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान आज और कल यानी 22 सितंबर को भी राज्य भर में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें- इंजीनीयरों के लिए निकली सरकारी नौकरियां, जानें भर्ती से जुड़ी सभी जरुरी बातें, अभी करें अप्लाई
Internet services will remain closed for two days in jharkhand during jgglcce exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवनिर्वाचित नगरसेवकों का संकल्प: वार्ड को समस्या-मुक्त, सुंदर और स्वच्छ बनाना मुख्य लक्ष्य
Feb 27, 2026 | 08:54 PMऔर भी खूनी हुआ पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष…पाक ने 274 तालिबानियों को दी मौत, दावे से मचा हड़कंप
Feb 27, 2026 | 08:50 PMमहाराष्ट्र में 2 हजार मराठी स्कूल बंद होने के कगार पर, विधानसभा में उठा मुद्दा; जाने क्या है पूरा मामला?
Feb 27, 2026 | 08:47 PM90 विधायकों को मराठी से मोह नहीं, भाषा गौरव दिन कार्यक्रम से रहे नदारद
Feb 27, 2026 | 08:44 PM‘हमने कमाल का चेज किया…’ भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का बड़ा बयान
Feb 27, 2026 | 08:33 PMMSCB घोटाला: ‘अजित परिवार’ को अब मिली बड़ी राहत, EOW की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकार की
Feb 27, 2026 | 08:31 PMरिलीज से पहले ‘उस्ताद भगत सिंह’ की बंपर कमाई! पवन कल्याण की फिल्म ने ओटीटी डील से मचाया तहलका
Feb 27, 2026 | 08:30 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














