इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लाया सुनहरा मौका, लॉ ऑफिसर के पदों के लिए निकाली भर्तियां

अगर आपने लॉ के क्षेत्र की पढ़ाई की है और इस फील्ड में अच्छी नौकरी की तलाश है तो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड आपके लिए नौकरियां लाया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड लॉ ऑफिसर जॉब
लॉ जॉब (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: अगर आप लॉ के क्षेत्र में आगे अपना करियर बनाना चाहते है और इसी क्षेत्र में आगे बढ़कर सरकारी नौकरी करने की चाह रखते है तो आपके लिए एक अच्छी संधी आ गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)ने हाल ही में भर्तियां निकाली है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लॉ ऑफिसर के लिए भर्तियां निकाली हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इन पदों के लिए आवेदन लेना भी शुरू हो गया है। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते है साथ ही इसके लिए अप्लाई कर सकते है। इस पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2024 है।

बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)में कुल 12 लॉ ऑफिसरों के पदों के लिए चयन किया जाएगा। इस पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।

भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी (LLB) के साथ ग्रेजुएट डिग्री या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी (Integrated LLB) डिग्री का होना आवश्यक है।

भर्ती के लिए आयु सीमा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अगर उम्मीदवार अगर ओबीसी, एससी, एसटी, और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD)वर्ग से है तो इन उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन करने की प्रक्रिया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी इस भर्ती अभियान में इच्छुक उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज, हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर चाहिए होगा।

साथ ही इसके अलावा, आवेदन के लिए एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ उम्मीदवारों को अपने पीजी CLAT 2024 का एडमिट कार्ड नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और CLAT स्कोर की जानकारी आवेदन फॉर्म में फील करनी होगी।

ऐसे होगा चयन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी इस भर्ती अभियान में उम्मीदवारों का चयन पीजी CLAT 2024 परीक्षा में आए उनके प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। पीजी CLAT में उम्मीदवारों के प्रदर्शन द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू से गुजरना होगा। इन सभी प्रक्रियाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का चयन पद के लिए किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com