Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड: सोरेन सरकार के लौटते ही वफादारों को इनाम! IAS पूजा सिंघल की जमानत के बाद अब हटा सस्पेंशन

धनशोधन मामले में बीते दो साल से अधिक समय से जेल में बंद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत मिलने के बाद उनका निलंबन भी अब रद्द कर दिया गया है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 22, 2025 | 10:49 AM

IAS पूजा सिंघल की वापसी

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : धनशोधन मामले में बीते दो साल से अधिक समय से जेल में बंद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत मिलने के बाद उनका निलंबन भी अब रद्द कर दिया गया है। सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बीते 12 मई 2022 को निलंबित कर दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने उन्हें निलंबन मुक्त करने की अनुशंसा हुई थी। जिसके बाद कार्मिक विभाग की ओर से बीते 21 जनवरी को पूजा सिंघल का निलंबन खत्म कर दिया गया। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। पूजा सिंघल को फिलहाल कार्मिक विभाग में नई पदस्थापना दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सिंघल कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में सेवाएं देंगी।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा बीते मंगलवार शाम को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘निलंबन समीक्षा समिति द्वारा उचित विचार-विमर्श के बाद की गई सिफारिशों के आलोक में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत पर रिहा होने के बाद सात दिसंबर 2024 से सेवा में बहाल कर दिया गया है।”

जानकारी दें कि, निलंबन के पहले पूजा सिंघल झारखंड की उद्योग सचिव के साथ ही खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव भी थीं। वहीं इसके अलावा झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं। उन्हे झारखंड तत्कालीन मुखयमंत्री हेंमेत सोरेन का करीबी भी बताया गया था।

UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि, IAS पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को ED ने गिरफ्तार किया था। यह मामला महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। ED ने राज्य के खान विभाग में पूर्व सचिव सिंघल पर धन शोधन का आरोप लगाया था। वहीं मनरेगा फंड में हेराफेरी से जुड़े इस मामले में की गई कार्रवाई में उनके करीबियों के घर से बड़ी मात्रा में पैसा मिला था।

इस मामले में करीब 28 महीने तक जेल में रहने वाली IAS पूजा सिंघल को बीते 7 दिसंबर 2024 को कोर्ट ने जमानत दे दी थी।तब पूजा सिंघल ने नये कानून के तहत हिरासत के आधार पर जेल से रिहाई मांगी थी, जिसे कोर्ट से स्वीकार कर लिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ias pooja singhal reinstated after 28 months in jail hemant soren

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2025 | 10:48 AM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • IAS Pooja Singhal

सम्बंधित ख़बरें

1

पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु: नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे हेमंत ने दी मुखाग्नि

2

सिर्फ 10 दिन में गिर गई थी झारखंड में शिबू सोरेन की पहली सरकार, जानें कारण

3

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

4

‘आतंकवादी संगठन है हिंदू टाइगर फोर्स’, कांग्रेस नेता के बयान से झारखंड में बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.