हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, स्वास्थ्य मंत्री से पूछा सवाल तो समर्थकों ने मचाया बवाल, घिरी सोरेन सरकार!
Irfan Ansari Journalist Attacked: हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों ने पत्रकारों से मारपीट की। पत्रकार को सवाल पूछने पर समर्थकों ने मारपीट की। जानें क्या है पूरा मामला।
- Written By: प्रिया जैस
पत्रकारों से मारपीट (सौजन्य-IANS)
Irfan Ansari Journalist Attacked: झारखंड के हजारीबाग में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दौरे के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दौरे पर पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। यह बवाल एक सवाल को लेकर हुआ। एक सवाल को लेकर शुरू हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा और मौके पर मौजूद मंत्री के समर्थकों ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट कर दी।
एक पत्रकार ने चतरा विमान हादसे के पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने और संबंधित एयरलाइन कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर मंत्री से सवाल पूछा। इस सवाल से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के आसपास मौजूद समर्थकों ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे।
पत्रकार सुशांत सोनी अस्पताल में भर्ती
कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट की घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के बाद पत्रकार सुशांत सोनी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। हालांकि, घटना को लेकर प्रशासन या मंत्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
रांची बना ‘छोटा जंतर-मंतर’: JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?
14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार की जंग! आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो, पंजाब से भी मिल रहा सपोर्ट
इस घटना पर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में एक सवाल पूछने पर स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर उनके समर्थकों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने की चिंताजनक सूचना मिली। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार है, लेकिन कुछ लोग खुद को कानून और लोकतंत्र से ऊपर समझने लगते हैं।
यह भी पढ़ें – TMC की उल्टी गिनती शुरू…बिहार के बड़े नेता ने कर दी बंगाल चुनाव की भविष्यवाणी, बोले- बंगाल में BJP की सुनामी
बाबूलाल मरांडी ने सोरेन सरकार को घेरा
मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मंत्रियों को जनता के सवाल असहज लगते हैं तो उन्हें सार्वजनिक जीवन पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने हजारीबाग पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही जिला प्रशासन से घायल पत्रकार के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
