Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार की जंग! आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो, पंजाब से भी मिल रहा सपोर्ट

JPSC-JSSC Protest: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 02, 2026 | 07:28 PM

अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो, प्रदर्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

JPSC-JSSC Devendra Nath Mahto Hunger Strike: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो रहा है। राजधानी रांची का ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम इस आंदोलन का केंद्र बन गया है। ठीक दिल्ली के जंतर-मंतर की तरह जहां राज्य के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों छात्र अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं।

इस चल रहे आंदोलन में, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। राज्य सरकार और प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार को युवाओं और छात्रों के भविष्य की थोड़ी भी चिंता है, तो उसे तुरंत दखल देना चाहिए और उनकी सभी जायज मांगों को पूरा करना चाहिए।JPSC, JSSC CGL और अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर छात्र अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा विरोध

फिलहाल आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य के युवा लंबे समय से परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा पुलिस की लाठियां और उत्पीड़न झेलने के बावजूद अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Punjab Paper Leak Protest: चंडीगढ़ में ABVP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

एंटी पेपर लीक बिल को संसद की मंजूरी, लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी ध्वनि मत से हुआ पास; विपक्ष ने किया वॉकआउट

गौमूत्र एक्सपर्ट टिप्पणी पर बवाल, 215 कुलपतियों-शिक्षाविदों ने प्रियंका गांधी को लिखा खुला पत्र; जताई नाराजगी

160 करोड़ का म्यूचुअल फंड और करोड़ों का अंबार… धनबाद में ED के हाथ लगा कोयला माफिया, 31 जगहों पर रेड वायरल

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Students continue their protest over alleged irregularities and paper leaks in the JPSC, JSSC CGL, and various other competitive exams. pic.twitter.com/uBx11w7ruK — ANI (@ANI) August 2, 2026

उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति है और वह छात्रों के भविष्य की परवाह करती है, तो हमारी मांगों को बिना किसी देरी के स्वीकार किया जाना चाहिए। यह आंदोलन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक JPSC और JSSC के कामकाज में सुधार नहीं होता और भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो जाता।”

14 दिन से जारी प्रदर्शन

झारखंड के रांची में 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार नौवें दिन भी जारी है। विरोध कर रहे एक छात्र का कहना है, “झारखंड के सभी यूट्यूब शिक्षकों ने पैसे देकर मदद की है। झारखंड के बड़े कोचिंग संस्थानों के साथ-साथ रांची और अन्य जगहों के कई लोगों ने भी समर्थन दिया है। यहां तक ​​कि पंजाब से भी जोमैटो के जरिए खाना मंगवाया गया है।”

Ranchi, Jharkhand: Students’ protest over the alleged irregularities in the 14th JPSC Preliminary Examination continued for the ninth consecutive day. A protesting student says, “All the YouTube teachers from Jharkhand have contributed funds. Major coaching institutes in… pic.twitter.com/gixuIwpeVB — IANS (@ians_india) August 2, 2026

यूट्यूब कोचिंग संस्थानों से भी मिली मदद

राज्य के प्रमुख कोचिंग संस्थानों ने भी इस विरोध प्रदर्शन को अपना खुला समर्थन दिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग केवल छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे शैक्षणिक जगत की है। स्थानीय और बाहरी सहयोग छात्रों के इस संघर्ष में रांची के स्थानीय निवासी और विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें – NEET केस में बड़ा ट्विस्ट! 10 दिन पहले बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट, अचानक स्पेशल जज का तबादला, कल होनी है अहम सुनवाई

आंदोलनकारियों के लिए भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सामुदायिक सहयोग और एकत्रित किए गए फंड के माध्यम से की जा रही है। इसकी गूंज झारखंड की सीमाओं से बाहर तक पहुंच गई है। छात्रों ने बताया कि उनके समर्थन में खड़े लोगों उनका खुलकर सपोर्ट कर रहे है। पंजाब से उनके लिए भोजन की व्यवस्था तक की जा रही है। जब तक सरकार छात्रों की बातों को नहीं मानती तब तक आंदोलन चलते रहने का ऐलान किया है।

Jharkhand jpsc jssc protest ranchi devendra nath mahto hunger strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Jharkhand News
  • Paper Leak
  • Ranchi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.