धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, कुबेर और विक्की डोम को लगी गोली, 3 गिरफ्तार
Dhanbad Encounter: रांची पुलिस ने धनबाद पुलिस के सहयोग से धनबाद में छिपे प्रिंस खान के तीन अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया। उनके पास से हथियार-गोलियों के अलावा बम भी बरामद किए गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़(Image- IANS)
Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में सोमवार सुबह पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घायल तीनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके में रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के गिरोह के दो अपराधियों को पैर में गोली लगी है, जबकि एक अन्य भागने के क्रम में पैर टूटने से घायल हो गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल के रूप में हुई है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भागाबांध इलाके में एनकाउंटर
राजधानी रांची में प्रिंस खान के नाम पर वर्चुअल नंबरों से कॉल के जरिए मांगी जा रही रंगदारी और एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना के बाद रांची और धनबाद पुलिस ने यह ऑपरेशन शुरू किया था। तकनीकी जांच में पता चला कि कुबेर नाम का बदमाश धनबाद में छिपकर रांची के व्यवसायियों को धमका रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
JPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़! सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा Water Fast, भूख हड़ताल जारी
बिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
सूचना की पुष्टि होते ही रांची और धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने भागाबांध इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में कुबेर और विक्की डोम को गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में अमन अफजल का पैर टूट गया।
होटलकर्मी हत्याकांड का भी खुलासा
पुलिस सूत्रों का दावा है कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही हाल में रांची के एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित होटलकर्मी की हत्याकांड का भी खुलासा हो गया है। मुठभेड़ के बाद पूरा भागाबांध इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। धनबाद के एसएसपी स्वयं मौके पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- सोलापुर में SRPF जवान ने की आत्महत्या, पत्नी की शिकायत पर छह लोगों पर मामला दर्ज
पुलिस को पूछताछ के दौरान गिरोह के आगामी मंसूबों और उनके मददगारों के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि गिरोह के किसी अन्य छिपे हुए सदस्यों को दबोचा जा सके। पुलिस अब अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल और अन्य दस्तावेज के जरिए प्रिंस खान के अंतरराष्ट्रीय लिंक और स्थानीय नेटवर्क की बारीकी से जांच कर रही है। -एजेंसी इनपुट के साथ
