Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह

Ranchi Student Protest: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात के लिए सोरेन सरकार ने पहल की है। सीएम हेमंत सोरेन ने पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 05, 2026 | 04:26 PM

CM सोरेन (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Ranchi JPSC Protest: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने पहल की है। इसको लेकर राज्य सरकार के प्रस्ताव को लेकर एसडीओ और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंच गए हैं। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि युवा साथियों की चिंताएं हमारे लिए अत्यंत गंभीर विषय हैं। पेपर लीक का मामला केवल झारखंड का नहीं, बल्कि देश के अनेक राज्यों के युवाओं के सामने ये एक बड़ी राष्ट्रीय समस्या का रूप ले चुकी है।

सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार इसको लेकर पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। संबंधित एजेंसियां दिन-रात जांच कर रही हैं और दोषियों को जेल भी भेजा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि युवाओं को पुख्ता समाधान देना है।

छात्रों के आंदोलन पर क्या बोले CM सोरेन?

छात्रों के आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और जांच एजेंसियां कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बता या कि कुल मिलाकर एजेंसियां इस मामले पर लगन और प्रभावी ढंग से काम कर रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़! सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा Water Fast, भूख हड़ताल जारी

बिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल

झारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO

CM सोरेन ने कहा कि मेरा मानना है कि हम ठोस समाधान की ओर आगे बढ़ेंगे और मैंने अभी गृह मंत्री से बात नहीं की है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनसे इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। जिस किसी की भी मांगें हैं, वो आकर अपनी बात रख सकता है। सीएम सोरेन ने कहा कि हम मुद्दों से कुछ हद तक पहले से अवगत हैं और अगर वे अपने विचार रखेंगे तो सरकार उन पर गंभीरता से विचार करेगी।

क्यों धरने पर बैठे हैं छात्र?

बता दें कि दो जुलाई को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) 14वीं की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आए। कुल 2,204 अभ्यर्थियों ने मेंस यानी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया और मुख्य परीक्षा की तारीख 18 से 20 जुलाई तय की गई थी। लेकिन रिजल्ट आते ही सवालों का सिलसिला शुरू हो गया और कैटेगरी-वाइज कट ऑफ जारी नहीं की गई। इसी बीच एक अभ्यर्थी की कथित ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (OMR) शीट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर उसने केवल 48 सवाल भरे थे, फिर भी उसका चयन मुख्य परीक्षा के लिए हो गया था।

यह भी पढ़ें- छात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी

साथ ही जो परिणाम जारी किए गए, उस पर जेपीएससी के अध्यक्ष, सचिव या सदस्यों के हस्ताक्षर तक नहीं थे। जो कि नियमानुसार होने चाहिए थे। विवाद के बाद मुख्य परीक्षा को कैंसल कर दिया गया और अब इन कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य के स्टूडेंट्स आंदोलन कर रहे हैं।

Ranchi chhatra andolan hemant soren govt talks paper leak issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 04:11 PM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Ranchi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.