Jharkhand Assembly Result 2024: JMM छोड़कर BJP में शामिल होने के बाद भी चंपाई सोरेन बने रहे कोल्हान टाइगर! 7वीं बार जीत की लगाई हैट्रिक
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला से जीत दर्ज कर ली है। चंपाई सोरेन कुल 20 हजार वोटों से यह सीट अपने नाम की
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Jharkhand Assembly Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के मतों की गणना जारी है। जिसके बाद सरकार बनाने की रुझान भी आने लगी है। झारखंड में सभी 81 सीटों पर मतों की गिनती की जा रही है। सरायकेला सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जीत हासिल कर ली है। वो इस सीट से 20 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला से जीत दर्ज कर ली है। चंपाई सोरेन कुल 20 हजार वोटों से यह सीट अपने नाम की। झामुमो की ओर से गणेश महली मैदान में थे और शुरुआती बढ़त मिलने के बाद वह लगातार पिछड़ते रहे।
चंपाई सोरेन ने जेएमएम छोड़कर हाल में ही बीजेपी का दामन थामा था। बीजेपी में जाने के बाद भी सरायकेला ने उनका रुतबा कम नहीं हुआ। उन्होंने लगातार 7वीं बार इस सीट से जीत हासिल की है।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
सुबह का किया दावा दोपहर को हुआ फेल
चंपाई सोरेन ने गिनती से पहले बयान देते हुए कहा था कि बीजेपी झारखंड में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार से ही संकेत मिल गया था कि बीजेपी की सरकार बनेगी। लेकिन वोटरों ने बता दिया कि वो किसकी सरकार देखना चाहते हैं। सुबह का दावा दोपहर को फीका पड़ गया।
झारखंड चुनाव 2024 के नतीजे जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग के लिंक पर क्लिक करें!
चंपाई सोरेन के जीत के बाद भी बीजेपी की स्थिति खराब है। बीजेपी 25 से अंदर सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। ऐसे में देखना होगा कि शाम तक इस आंकड़े में कुछ इजाफा होता है या नहीं।
चुनाव आयोग के अनुसार, जेएमएम 33 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि गठबंधन सहयोगी कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) क्रमशः 16, 5 और 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कुल मिलाकर गठबंधन 50 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।
झारखंड में 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे फेज का चुनाव 20 नवंबर को हुआ। पहले फेज के दौरान 43 सीटों पर और दूसरे फेज के दौरान 38 सीटों पर चुनाव हुआ।
