झारखंड में बाढ़ ने मचाई तबाही, पांच की मौत, तीन दर्जन से ज्यादा गांव पानी में डूबे
Flood wreaked havoc: झारखंड में बाढ़ का तांडव देने को मिल रहा है। प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों में मूलाधार बारिश होने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।
- Written By: पूजा सिंह
झारखंड में बाढ़ ने मचाई तबाही (सौजन्य सोशल मीडिया)
Five People Died Due To Heavy Rain In Jharkhand: झारखंड में मूलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। वहीं, एक व्यक्ति लापता बताया जा है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां जिले में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजनगर प्रखंड के दांडू गांव में हुई इस घटना में आठ लोग घायल भी हो गए। राजनगर के बीडीओ मलय दास ने जानकारी दी है कि, ‘जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से आठ अन्य लोग घायल हो गए।’
घर की दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में, शनिवार सुबह एक घर की दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होनें बताया कि यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला में हुई।
सम्बंधित ख़बरें
JPSC रिजल्ट विवाद पर रांची में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आयोग का किया घेराव; भारी पुलिस बल तैनात
Jharkhand News: हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर से अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद; पुलिस की जांच जारी
Weather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-राजस्थान सहित पूरे देश का मौसम अपडेट
उफनती नदी में डूबे पति-पत्नी
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के कटघरा गांव में शुक्रवार को एक दंपत्ति उफनती नदी में बह गए। गिधौर के बीडीओ राहुल देव ने जानकारी दी कि, ‘पति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पत्नी अब भी लापता है।’ अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगडा प्रखंड के खैराटोला गांव में भी बारिश से संबंधित घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: चमोली में देर रात फटा बादल, थराली गांव में मची भारी तबाही
कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
प्रदेश के कई जिलों नें बाढ़ जैसे हलाता है। लगातार बारिश होने के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। तीन दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। वहीं, करीब दो सौ गांवों का संपर्क प्रखंड और जिला मुख्यालय से टूट गया है। दर्जनों की संख्या में पुल-पुलिया व सड़कें बह गई हैं। अधिकारियों को कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में रहत और बचाव कार्य चल रहा। जान माल का नुकसान नहीं हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एनडीआरएफ को बुलाया जा रहा है, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।
